मेरी उम्र 22 वर्ष स्नातक तृतीय वर्ष छात


सवाल

मेरी उम्र 22 वर्ष है और मै स्नातक तृतीय वर्ष का छात्र हूं, मेरी क्लास मे एक लड़का मुझे बहुत परेशान करता रहता है और हमेशा मेरा मजाक बनाया करता है, उसको मै हर बार कुछ नहीं कहता लेकिन एक दिन उसने मुझसे कहा कि मै क्लास में बोला भी ना करू। इस बात से मुझे गुस्सा आ गया और मैंने उससे कह दिया कि अबतक तो मै मजाक समझकर टाल देता था लेकिन इस बार मैंने गुस्से में कह डाला कि अपनी हद में रहो अगर दोबारा ऐसा किया तो मै तुम्हे दिखा दूंगा कि मै क्या चीज़ हूं। इस बात को मैंने वॉट्सएप पर उससे कहा था और इस बात की लगभग 10 दिन बीत गए है और मेरी और उसकी कोई बात नहीं हुई हैं, मै आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या इसके आधार पर वह मुझपर धारा 504 या धारा 506 या धारा 503 के आधार पर या किसी अन्य धारा के आधार पर मुझपर कोई एनसीआर या एफ आई आर तो नहीं दर्ज हुई होगी, मेरे पास पुलिस का अभी तक कोई भी फोन या कुछ भी नहीं आया है और अगर एनसीआर दर्ज होगी तो मै क्या करू? अगर उसने अभी तक कुछ नहीं कहा कहीं पे तो क्या वो भविष्य में अगर कभी इस बात पर एफआईआर दर्ज करा सकता है क्या? अगर ऐसा होगा तो मुझे क्या करना चाहिए ?

उत्तर (2)


125 votes

चिंता ना करें क्योंकि चिंता करने से बुद्धिमानी नष्ट होती है इंतजार करें और संबंध सुधारने का प्रयास करें आपकी बातों का ध्यान मत रखें हो तो आप मुझसे मेरे मोबाइल में ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न