मेरा नाम अनुज मैं 4 साल ठेकेदार पास काम


सवाल

मेरा नाम अनुज है मैं 4 साल पहले किसी ठेकेदार के पास काम किया करता था वह मुझसे नगर निगम के बिल बनवाया करता था मैंने उस ठेकेदार के पास 1 साल काम किया ₹16000 प्रति माह पर उस समय मुझे वह जानकारी नहीं थी कि वह मुझसे किस प्रकार के बिल बनवा रहा है वह बिल नगर निगम के हुआ करते थे और अब वह बिल फ्रॉड साबित कर दिए गए हैं जिसकी पेमेंट भी नगर निगम द्वारा ठेकेदार को हो चुकी है धारा 166 167 218 201 120 बी 409 420 467 471 लगाई गई है मैं कैसे बच सकता हूं और क्या जुर्माना हो सकता है

उत्तर (2)


121 votes

यदि उक्त केस में आप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है तो ऐसी स्थिति में आपको सर्वप्रथम अपनी जमानत सक्षम न्यायालय से करानी होगी यदि आप जमानत नहीं करवाएंगे तो पुलिस द्वारा आपको जेल भेज दिया जाएगा जमानत होने के बाद आपका के कोर्ट में चलेगा और आपको प्रत्येक तारीखों पर आना होगा जब तक केस का अंतिम निर्णय न्यायालय नहीं सुना देता


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न