मेरा केस किएक क्रिमिनल लड़की ब्लैकमे


सवाल

मेरा एक प्रश्न है, केस ये है कि,एक क्रिमिनल एक लड़की को ब्लैकमेल करके gf बनाकर रखता है।लेकिन जब उसकी शादी होती है तो वह लड़की अपने ससुराल चली जाती है।और लड़की ससुराल में भी उस क्रिमिनल के डर से उसके संपर्क में रहती है।इसी बीच पुलिस फोन के माध्यम से उसके घर (ससुराल) पहुंच जाती है। और लड़की से उसका(क्रिमिनल)का पता मांगती है। लड़की भी वहा पुलिस का मदद कर देती है। जो भी थोरी भोट जानकारी होती है वो पुलिस को बता देती है।लेकिन कुछ दिन बाद पुलिस फिर से उसे (लड़की) करने लगती है,जबकि लड़की का फिर उस क्रिमिनल के साथ कोई संपर्क नहीं रहता है।उसका मोबाइल भी उसी वक्त छीन लिया जाता है जब पहली बार पुलिस उसके ससुराल आती है।लेकिन पुलिस क्रिमिनल को पकड़ने के बजाय उस लड़की को ही परेशान करने लगती है।तो ऐसे में वो लड़की क्या करे???

उत्तर (1)


211 votes

यदि कोई आपराधिक किस्म का व्यक्ति किसी लड़की को गैर कानूनी रूप से परेशान करके ही आपराधिक धमकी देकर जबरन अपनी प्रेमिका बनाए रखना चाहता है तथा शादी के बाद भी वैसे डरा धमका कर नाजायज संबंध बनाए रखना चाहता है और लड़की उसके आपराधिक प्रवृत्ति की वजह से इन सब कार्य के लिए तैयार हो जाती है लड़की की भूल है यदि लड़की चाहे तो उसके अंदर के विरोध तमाम सबूत इकट्ठा करके पुलिस ने न्यायालय में मुकदमा दायर कर सकती है अन्यथा वह क्रिमिनल उसका जीवन खराब कर देगा और लड़की को डरने की कोई आवश्यकता नहीं है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न