मुझे मेरे परिवार मेरे भाई माताजी निका


सवाल

मुझे और मेरे परिवार को मेरे बड़े भाई ने और माताजी को घर से निकाल दिया है माताजी की बैंक की कॉपियां और बैंक बैलेंस भी निकलवा लिया और कापियाँ भी रख ली 20 बीघे जमीन है जो भी ठेके पर दी हुई है उसके पैसे भी वही लेता है पुलिस के पास कंप्लीट करते हैं तो पुलिस कुछ नहीं करती पुलिस को पैसे देकर वापस भेज देता है माताजी की उम्र 70 साल है पैरालाइज का मरीज होने के कारण ढंग से बोल नहीं पाते कृपा हमें ऐसा उपाय बताएं कि हम घर भी जाएं और घर में सुरक्षित रहें क्योंकि वह और उसकी घरवाली हमें जान से मारने की धमकी देते हैं हमारे घर का सारा सामान चोरी हो रहा है और घर के अंदर दरारें पड़ गई है सारा घर गिरने गिरने वाला है घर के आगे पीछे जंगल बन गया है हम क्या करें

उत्तर (2)


234 votes

आप अपनी माता जी के भरण पोषण के लिए मुकदमा दाखिल कर सकती हैं बुजुर्ग लोगों के लिए कानून बना हुआ है 60 साल से अधिक की अवस्था वाले व्यक्ति की देखभाल की जिम्मेदारी उनके लड़के और लड़कियों की हैं कोई भी व्यक्ति किसी वृद्ध महिला या पुरुष को उसके घर से बेदखल नहीं कर सकता है फैमिली कोर्ट में आप इस मामले को उठा सकती हैं तथा अपने लिए एवं अपनी माता जी के लिए न्याय प्राप्त कर सकती हैं आप जहां भी रहते हैं अपने निकट रहने वाले किसी अधिवक्ता से मिलकर अपनी समस्या को बताइए निश्चित रूप से आपको समाधान मिलेगा मैं उम्मीद करता हूं कि आपको अपनी समस्या का हाल मिल गया होगा धन्यवाद


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न