मारपीट में महिला का गर्भपात हो गया लेकिन पुलिस ने एफआईआर में धारा नहीं जोड़ी


सवाल

Maine FIR ki thi kul Thane me dhara 115/1 352/2 351
पुलिस डिफेंस फुल करवाया उसके बाद में भी कोई 117 धारा और बधाई
उसके बाद भारी औरत की पेट में उपाय तो उसके बाद में गर्भपात हुआ 2 महीने बाद इलाज चलता रहेगा ismein garbhpat Ki Nahin Jodi Hui Hai To Kya Hua

उत्तर (1)


487 votes

मारपीट करके पेट में चोट पहुंचाना और उसकी वजह से बच्चा गिर जाना कानून की नजर में एक बहुत बड़ा जुर्म है, जिसकी सजा काफी सख्त होती है। अगर पुलिस ने एफआईआर में इसकी धारा नहीं बढ़ाई है, तो आप इन तरीको से धारा जुड़वा सकते हैं:

  • डॉक्टर की मेडिकल रिपोर्ट : पुलिस सिर्फ मुंह से बोलने पर कोई बड़ी धारा नहीं बढ़ाती है। सबसे जरूरी बात यह है कि आपके पास उस डॉक्टर का पर्चा होना चाहिए, जिसने 2 महीने तक महिला का इलाज किया है। उस रिपोर्ट में यह साफ लिखा होना चाहिए कि महिला का गर्भपात उस मारपीट और पेट में लगी चोट की वजह से ही हुआ है।

  • एसपी को एप्लीकेशन दे: आप उस मेडिकल रिपोर्ट, अल्ट्रासाउंड और एफआईआर की कॉपी के साथ जिले के एसपी साहब को एक लिखित एप्लीकेशन दें। उसमें साफ लिखें कि इलाज के दौरान महिला का बच्चा गिर गया है, इसलिए जांच करने वाले दारोगा (IO) को एफआईआर में तुरंत गर्भपात की बड़ी धारा बढ़ाने का ऑर्डर दिया जाए। इसकी एक कॉपी अपने थाने में भी रिसीव करा दें।

  • कोर्ट से धारा बढ़वाएं: अगर पुलिस या एसपी साहब आपकी एप्लीकेशन पर ध्यान नहीं देते हैं, तो आपको चुप नहीं बैठना है। आप अपने वकील के जरिए सीधे मजिस्ट्रेट कोर्ट में अर्जी लगा सकते हैं। जज साहब आपका पूरा मेडिकल रिकॉर्ड देखकर पुलिस को तुरंत वो बड़ी धारा जोड़ने का ऑर्डर दे देंगे।
     

चूंकि मामला पुराना हो रहा है, इसलिए आप बिल्कुल भी देरी न करें। सबसे पहले अपनी मेडिकल फाइल पूरी करें और एसपी ऑफिस में एप्लीकेशन दें। अगर पुलिस आनाकानी करती है, तो कोर्ट में अर्जी लगाकर धारा बढ़वाने में आप हमारी कानूनी मदद ले सकते हैं।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न