धोखा देने वाले प्रेमी के खिलाफ आपराधिक शिकायत कैसे दर्ज करें


सवाल

मेरे प्रेमी ने मुझे धोखा दिया और शादी का वादा करके 4 साल तक रिश्ते में रखा, लेकिन अब वह माता-पिता की पसंद से दूसरी लड़की से शादी करने को तैयार है। पहले उसने मुझसे शादी की बात कही थी, पर अब बहाने बनाकर मना कर रहा है। मैं अपने प्रेमी की शादी किसी भी तरह रोकना चाहती हूं, लेकिन मेरे पास हमारे रिश्ते का कोई ठोस सबूत नहीं है। उसने मेरा सामाजिक और शारीरिक शोषण किया और मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। कृपया, कानूनी कार्रवाई के लिए सुझाव दें और सबूत जुटाने के तरीकों की कानूनी सलाह दें।

LawRato

उत्तर (1)


217 votes

देखिए, आपके साथ जो हुआ, वो बेहद परेशान करने वाला है। अगर आपके प्रेमी ने शादी का वादा करके आपको 4 साल तक रिश्ते में रखा और अब दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है, तो भारतीय कानून में इसके खिलाफ कदम उठाने का रास्ता है। हालांकि कोई सीधा कानून "वादा तोड़ने" के लिए सजा नहीं देता, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर शादी के बहाने शारीरिक संबंध बनाए गए (सेक्स किया है)और वादा पूरा न हुआ, तो ये भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (बलात्कार) के तहत आ सकता है। इसके अलावा  धारा 318 (धोखाधड़ी) और धारा 351 (आपराधिक धमकी) के तहत भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। आपको निकटतम पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करानी चाहिए। पुलिस को सारी बातें बताएं, जैसे - कैसे उसने वादा किया, आपका शारीरिक शोषण किया और प्रताड़ित किया।
 

अपने मामले को कानूनी रूप से कैसे मजबूत करें?

 
  1. सबूत इकट्ठा करें: पुरानी चैट, मैसेज, कॉल रिकॉर्डिंग, या कोई लिखित बातचीत ढूंढें, जो ये साबित करे कि उसने शादी का वादा किया था। WhatsApp, SMS, या फोन कॉल्स जैसे रिकॉर्ड सुरक्षित रखें।
  2. गवाहों की मदद लें: अगर दोस्तों या रिश्तेदारों ने आपके रिश्ते की बात सुनी हो, तो उनकी गवाही मदद कर सकती है।
  3. पुलिस से संपर्क करें: नजदीकी थाने में जाएं और FIR दर्ज कराएं। अगर पुलिस न सुने, तो पुलिस अधीक्षक (SP) या बड़े अधिकारी से मिलें।
  4. जांच की प्रक्रिया समझें: FIR के बाद पुलिस जांच करेगी, जिसमें आरोपी की गिरफ्तारी हो सकती है, क्योंकि धारा 64 गैर-जमानती अपराध है। जांच के बाद चार्जशीट कोर्ट में जाएगी।
  5. वकील की मदद: इस पूरे मामले में एक अनुभवी आपराधिक वकील बहुत जरूरी है। वो सबूत जुटाने से लेकर शिकायत तैयार करने और कानूनी प्रक्रिया में कोर्ट तक आपका साथ दे सकता है, ताकि आपका पक्ष मजबूत रहे और सही नतीजा मिले।

 


अस्वीकरण: इस पृष्ठ का अनुवाद Google Translate की मदद से किया गया है। इसमें कुछ अंश या संपूर्ण अनुवादित लेख गलत हो सकता है क्योंकि सटीकता के लिए किसी वकील द्वारा इसकी जाँच नहीं की गई है। कोई भी व्यक्ति या संस्था जो इस अनुवादित जानकारी पर निर्भर है, वह ऐसा अपने जोखिम पर करता है। LawRato.com अनुवादित जानकारी की सटीकता, विश्वसनीयता, अस्पष्टता, चूक या समयबद्धता पर निर्भरता के कारण होने वाले किसी भी नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा। अपने स्वयं के कानूनी मामले के लिए किसी भी निर्णय लेने के लिए अपने वकील से जांच और पुष्टि कर सुनिश्चित करें।

अनुवादित किया गया मूल उत्तर यहां पढ़ा जा सकता है।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न