धन्यवाद सर जी धारा 76 पाक्सो प्रकरण पुल


सवाल

धन्यवाद सर जी, धारा 376 एवं पाक्सो के प्रकरण में पुलिस द्वारा सही जांच न कर आरोपी से मिलकर जरूरी तथ्य छिपा लिये। पीड़िता के बयान भी भयभीत कर पक्ष में करा लिए। श्री मान जज साहब के यहां पीड़िता ने स्वयं अपने घटना के सबूत पेनड्राइव में भरकर अर्जी सहित दिए लेकिन सरकारी वकील ने उन्हें हटवा दिया जबकि FIR एवं 164के कथनों में सब सच लिखा है। निजी वकील भी लगाने से रोका। आरोपी को पीड़िता की बिना सहमति के जमानत भी मिल गई। अब आरोपी रोज जान से खतम करने की धमकी दे रहा है जिसके भी सबूत है। श्री मान एस पी साहब एवं माननीय जज साहब के यहां शिकायत की परंतु कोई कार्रवाई नहीं हो रही और वह निरंतर परेशान कर रहा है। आप मेरी मदद करें कि मैं कहां जाऊं क्या करूं मुझे कभी न्याय मिल सकता है या नहीं। मैं गरीब एवं लाचार हूं। क्या मेरे पास अंतिम रास्ता आत्महत्या ही है। आपने उत्तर दिया धन्यवाद

उत्तर (2)


332 votes

दिन की नमस्ते,
इस स्थिति में आपको आरोपी की जमानत रद्द करने के लिए आवेदन करना होगा क्योंकि वह आपको लगातार परेशान कर रहा है और आपको डराने की कोशिश कर रहा है। इसका साक्ष्य भी उस आवेदन के साथ ही प्रस्तुत करें और यदि आप ठोस तर्क प्रस्तुत करने में सक्षम होंगे तो अदालत आरोपी की जमानत रद्द कर सकती है।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न