क्या कहूं दिमाग काम कृपया मार्ग दर्शन


सवाल

क्या कहूं मेरा दिमाग काम नहीं कर रहा कृपया मेरा मार्ग दर्शन कराएं मेरी व्यथा कुछ अजीब है मेरी मदद् करें मेरी समस्या का निदान करें मेरी समस्या है कि मेरे साथ एक धोखाधड़ी की घटना घटी जिससे मैं काफी घबरा गया आनन फानन कुछ मित्रगणों से सलाह ली परंतु उन बुद्धि जीवियों द्वारा मेरे अन्दर पुलिस प्रक्रिया का डर बैठा दिया गया और घटना का रुप बदल कर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई और मैंने भी मूर्खतावश घटना का रूपांतरण कर शिकायत दर्ज कराई परंतु शिकायत पर अभी तक किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई और ना ही कोई एफ आई आर की प्रति मुझे दी गई हाँ केवल आश्वासन दिया गया। और मैं भी सच सामने आने के डर से किसी प्रकार का जोर नहीं दे पा रहा हूँ पर मैं सच को सामने करना चाहता हूँ जिस पर कार्यवाही में तेजी आ सके परंतु मुझे अब डर है कि कहीं घटना के इतने दिन बाद सत्य से अवगत कराने पर कहीं पुलिस मुझ पर ही प्रक्रिया न चालू कर दे क्या करुं मैं बहुत बड़ी असमंजस में हूं कृपया मेरा मार्ग दर्शन करें।

उत्तर (2)


286 votes

आप ने जो प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया है उसका अवलोकन करने के बाद ही कोई उचित राय दी जा सकती है घबराने की कोई बात नहीं यदि पुलिस कार्यवाही नहीं करती है तो अदालत के माध्यम से कार्यवाही हो सकती है अदालत की प्रक्रिया आपको आना पड़ेगा


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न