करीब 6 माह मेरे मित्र रिलायंस कंपनी दू


सवाल

करीब 6 माह पहले मेरे मित्र ने एक रिलायंस कंपनी की दूकान से सामान खरीदना चाहा और उसके लिए आनलाइन खाते से करीब 20000 रुपए कंपनी के खाते में पेमेंट भी कर दिया। कुछ सर्वर समस्या के कारण मेरे मित्र के खाते से पैसे तो कट गये परंतु रिलायंस कंपनी के खाते में नहीं पहुंचे तो उसने समान देने से मना कर दिया। 2-4 दिन इंतजार करने के बाद भी न तो पैसा लौटा और न ही कंपनी के खाते में गया। तब पैसा न आने की बात कंपनी से लिखा कर बैंक में शिकायत की गई परन्तु 6 माह तक न तो बैंक ने पैसे वापस कराए न ही रिलायंस कंपनी ने समान दिया। अब अचानक रिलायंस कंपनी ने बैंक को यह फर्जी लिखकर दिया है कि मैंने 20000 का सामान दे दिया है। ऐसी स्थिति में मेरे मित्र का पैसा भी चला गया 6 माह से परेशान भी हुआ और सामान भी नहीं मिला। कृपया मदद करें कि अब क्या कार्रवाई करनी चाहिए

उत्तर (2)


191 votes

आप सर्वप्रथम बैंक एवं रिलायंस कंपनी को विधिक सूचना पत्र भेजें एवं उसे सूचना पत्र के प्रति के 15 दिवस का समय अपना पैसा मांगी है इसके विपरीत यदि पैसा वापस नहीं मिलता है अन्यथा सामान नहीं मिलता है तो आप एवं बैंक के विरुद्ध क्षेत्र के उपभोक्ता प्रतितोष आयोग में एक आवेदन प्रस्तुत कर हर जाने एवं पैसे की मांग कर सकते हैं


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न