07112118को 0020 बजे पुलिस 4 लड़को जुआं खेलने चल


सवाल

07,11,2118को 00,20 बजे पुलिस अन्य 4 लड़को के साथ जुआं खेलने का चलान न्यायालय में दायर करती है। जबकि चलान में जप्तीपत्रक व मोका नक्शा 6,11 2018 संलग्न है। आरोपी को पुलिस 6,11,2018 को रात्रि 09 बजे पकडती है और गिरफ्तार कर हथकडी लगाकर थाने के अंदर खूब पिटाई करती है। आरोपी पांच लाख साठ हजार बैग के पैसे व दस हजार पचास रु पर्श के छुड़ा लेती है लगभग 12बजे रात्रि जबरदस्ती शराब पिलाकर मैडिकल कराती है। उसके बाद थाने में लाकर पुनः मारपीट कर कोरे कागज में हस्ताक्षर करा कर भागा देती है। शिकायत पर इसकी अंतिम जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिंडौरी द्वारा की गई उनने पुलिस वालों को दोषी माना परन्तु पुलिस अधीक्षक ने अपने आर्डर में लिखा कि प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। जब न्यायालय प्रतिकूल टिप्पणी करेगा तब देखेगें क्या करना है। आरोपी को अब क्या करना चाहिए। सभी लिखित दस्तावेज आरोपी के पक्ष में है। दोनों गवाह भी शासन के पक्ष में नहीं है। विवेचनाधिकारी 2 वर्ष से पेशी में ही नहीं आ रहा।

उत्तर (2)


70 votes

अगर दो वर्ष से पेशी नहीं हो रही है तो आप एप्लीकेशन फ़ाइल कर सकते हैं जिसमें आप सुनवाई के लिए कोर्ट से गुज़ारिश कर सकते हैं और अगर पुलिस किसी भी तरह का दुर्व्यवहार कर रही आप के साथ तो आप उसकी शिकायत भी कोर्ट को एप्लिकेशन द्वारा कर सकते हैं। केस किस तरीक़े से लिया जाएगा और अप्लीकेशन किस प्रकार से बनायी जाएगी उसके लिए मुझे आपके दस्तावेज़ देखने होंगे अगर आप आगे सहायता चाहते हैं तो कृपया संपर्क करें
धन्यवाद


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न