एमवी एक्ट धारा 207 क्या है - MV Act 207 के नियम, जुर्माना और बचाव
मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा 207 (Section 207 MV Act) पुलिस या अधिकृत अधिकारी को यह अधिकार देती है कि यदि कोई वाहन बिना वैध दस्तावेज - जैसे रजिस्ट्रेशन (RC), परमिट, फिटनेस सर्टिफिकेट या आवश्यक अनुमति के चल रहा हो, तो उसे जब्त (Seize) किया जा सकता है।
सरल भाषा में समझें तो अगर वाहन नियमों के खिलाफ चलाया जा रहा है, जैसे बिना परमिट कमर्शियल उपयोग, बिना फिटनेस सर्टिफिकेट, या जरूरी कागज़ न होना, तो अधिकारी वाहन को हिरासत में ले सकते हैं। संबंधित उल्लंघन की धारा के अनुसार 10,000 रूपए तक जुर्माना या कुछ मामलों में जेल की सजा भी हो सकती है।
इस लेख में आगे हम विस्तार से जानेंगे कि MV Act Section 207 कब लागू होती है, किन परिस्थितियों में गाड़ी जब्त की जाती है, सजा और जुर्माना कितना हो सकता है, और वाहन जब्त होने पर उसे छुड़ाने की कानूनी प्रक्रिया क्या है।
जब पुलिस हमारे किसी वाहन को जब्त कर लेती है तो हमें यह नहीं पता होता कि आखिर ऐसा क्यों किया गया। परन्तु जब बाद में पुलिस स्टेशन जाकर सारी जानकारी मिलती है, तब पता चलता है कि हमने किन-किन नियमों व कानूनों का उल्लंघन किया है।
ऐसे ही कानूनी मामलों में जुर्माने व सजा से बचाव के लिए इस लेख में दी गई जानकारी आप सभी के लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि इन सभी जानकारियों के द्वारा आपको सड़क सुरक्षा के नियमों व कानूनों की जानकारी सरल भाषा में विस्तार से मिलेंगी।
विषयसूची
- मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 क्या है - MV Act 207 in Hindi
- MV ACT 207 में कब व किन कारणों से वाहन को जब्त किया जाता है?
- मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत वाहन की जब्त व छुड़ाने की प्रक्रिया
- वाहन जब्त होने पर छुड़ने में देरी किन कारणों से हो सकती है?
- एमवीआई एक्ट सेक्शन 207 में सजा व जुर्माने का क्या प्रावधान है
- MV Act Section 207 से बचाव के तरीके
मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 क्या है - MV Act 207 in Hindi
मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 एक ऐसी धारा है जो उन परिस्थितियों में लागू होती है जब वाहन चालक (Vehicle Driver) यानि किसी भी वाहन को चलाने वाला व्यक्ति यातायात के नियमों का उल्लंघन (Violation) करता है।
यह अधिनियम सड़क सुरक्षा, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, और यातायात के नियमों के लिए एक साथ सभी कानूनी प्रावधानों (Legal Provisions) को लागू करता है।
सरल भाषा में कहे तो धारा 207 विशेष मामलों से जुड़ी है जिनके उल्लंघन करने पर वाहन को जब्त (seized) किया जा सकता है। यानि अगर किसी व्यक्ति के पास अपनी गाड़ी के सभी आवश्यक दस्तावेज (Important Documents) नहीं है जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन आदि, तो उस व्यक्ति पर इस कानून के तहत कार्यवाही की जा सकती है।
इसके साथ ही अगर कोई भी व्यक्ति किसी यातायात नियमों का उल्लंघन करता है, तो MV Act Section 207 के अनुसार ट्रैफिक पुलिस या परिवहन अधिकारी उसके वाहन को जब्त कर सकते हैं।
MV ACT 207 में कब व किन कारणों से वाहन को जब्त किया जाता है?
- अगर कोई व्यक्ति गाड़ी चला रहा है और उसके पास वैध (Valid) यानी असली ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, तो पुलिस या परिवहन अधिकारी उसकी गाड़ी को जब्त कर सकते हैं।
- वाहन का पंजीकरण जिसे हम RC कहते हैं अगर सही नहीं है या उस समय ड्राइवर के पास उपलब्ध नहीं है, तब भी वाहन को जब्त किया जा सकता है।
- ड्राइवर के पास बीमा (insurance) या प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) नहीं होने पर।
- यदि कोई व्यक्ति मोटर वाहन अधिनियम के अन्य किसी प्रावधानों (Provisions) का उल्लंघन करता है, तो भी अधिकारी वाहन को जब्त कर सकते हैं।
- यदि किसी व्यक्ति ने अपने वाहन को गलत तरीके से मॉडिफाई करवाया हो, जैसे कि साइलेंसर बदलना, हेडलाइट्स में गैरकानूनी बदलाव करवाना आदि।
- यदि कोई वाहन ओवरलोड किया गया है या ट्रैफिक नियमों (Traffic Rules) का पालन नही कर रहा है (जैसे तेज गति या गलत लेन में चलना), तो भी उस व्यक्ति पर कार्यवाही की जा सकती है।
जाने - शराब के नशे में गाड़ी चलाने की धारा 185 में जुर्माना और बचाव
मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत वाहन की जब्त व छुड़ाने की प्रक्रिया
Motor Vehicle Act की धारा 207 के अनुसार जब्ती की प्रक्रिया तब शुरू होती है जब अधिकारी यह देखते हैं कि वाहन चला रहे व्यक्ति के पास उसकी गाड़ी के जरूरी कागज नहीं हैं, जैसे कि ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC), बीमा, या प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC)। जब कोई वाहन जब्त किया जाता है, तो इसे पुलिस स्टेशन या परिवहन विभाग (Transport Department) के कब्जे में रखा जाता है।
इसके बाद मुख्य प्रक्रिया शुरू होती है, जिसके द्वारा वाहन मालिक को अपने वाहन को छुड़ाने के लिए कुछ कदम उठाने होते हैं। आइए इसे सरल भाषा में समझते हैं:
- जब पुलिस या परिवहन अधिकारी किसी गाड़ी को जब्त करते हैं, तो वे वाहन मालिक (Vehicle Owner) को एक नोटिस जारी करते हैं। इस नोटिस में यह लिखा होता है कि वाहन क्यों जब्त किया गया है और उसके मालिक को क्या-क्या दस्तावेज़ दिखाने होंगे। नोटिस में यह भी बताया जाता है कि कब और कहां उस व्यक्ति को इन सभी दस्तावेजों को लेकर आना है।
- इसके बाद उस व्यक्ति को अपने सभी वैध दस्तावेज़ (Valid Documents) (जैसे कि ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाणपत्र, बीमा, आदि) कोर्ट या परिवहन अधिकारी के सामने दिखाने पड़ते है।
- कई मामलों में इन नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना (Fine) भी भरना पड़ता है। अगर किसी व्यक्ति पर जुर्माना लगाया जाता है तो उसे भी जल्द से जल्द भरना होता है। यह जुर्माना उल्लंघन की गंभीरता के आधार पर तय किया जाता है।
- जुर्माना जमा कराने के बाद अधिकारी उस वाहन को रिलीज़ कर देते हैं, जिसके बाद वह व्यक्ति अपने वाहन को अपने साथ ले जा सकता है।
वाहन जब्त होने पर छुड़ने में देरी किन कारणों से हो सकती है?
- जब किसी व्यक्ति के पास अपनी गाड़ी के कागज पूरे नहीं होते तब देरी हो सकती है।
- अगर किसी व्यक्ति पर जुर्माना लगाया जाता है और वह इसे समय पर जमा नहीं करता, तो उसे गाड़ी वापस मिलने में समय लग सकता है।
- कुछ मामलों में कोर्ट द्वारा जांच या अन्य कानूनी कारणों के चलते भी वाहन को छोड़ने में समय लग सकता है।
एमवीआई एक्ट सेक्शन 207 में सजा व जुर्माने का क्या प्रावधान है
मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 में सीधे तौर पर कोई सजा (Punishment) तय नहीं की गई है, लेकिन इसके तहत वाहन (Vehicle) को जब्त किया जा सकता है और जुर्माना (Fine) भी लगाया जा सकता है। इसमें जुर्माना तोड़े गए नियम की गंभीरता के आधार पर लगाया जा सकता है, जो कि परिवहन अधिकारी या कोर्ट के द्वारा ही तय किया जा सकता है। जैसे:- ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है तो 5000 रुपये का जुर्माना, पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC) नहीं है, तो 3000 रुपये जु्र्माना आदि।
यदि किसी व्यक्ति द्वारा बार-बार इन सभी नियमों (Rules) का उल्लंघन किया जाता है, तब कोर्ट दोषी व्यक्ति को जेल की सजा दे सकती है।
जाने - हिट एंड रन केस में कौन सी धारा लगती है?
MV Act Section 207 से बचाव के तरीके
- हमेशा अपने पास खुद का व वैध (Valid) यानी सही लाइसेंस रखें।
- अपने लाइसेंस को उसके खत्म होने की तारीख (Validity Expired) से पहले ही नया (renew) बनवा ले।
- आप कार, बाइक या अन्य किसी वाहन के सभी कागजों की Digital Copy भी अपने फोन में DigiLocker या mParivahan app के अंदर रख सकते हैं।
- RC यानि वाहन रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र की भी डिजिटल कॉपी DigiLocker या mParivahan में रखी जा सकती है, जो कानूनी रूप से सभी जगह मानी जाती है।
- अपनी गाड़ी का समय-समय पर बीमा (Insurance) करवाते रहें।
- प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) बनवाकर अपने साथ रखें।
- ट्रैफिक लाइट्स और सिग्नल का पालन करें।
- यातायात के सभी संकेतों को ध्यान से देखें और गलत दिशा (Wrong direction) में गाड़ी न चलाएं।
- अपनी गाड़ी में किसी भी प्रकार के गैरकानूनी बदलाव (Unlawful Changes) न करवाएँ, जैसे कि साइलेंसर बदलना, हेडलाइट्स की गैरकानूनी मॉडिफिकेशन करवाना आदि।