MV Act 129 in Hindi - हेलमेट ना पहनने पर चालान के नियम, जुर्माना और भुगतान
मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा 129 के अनुसार भारत में दोपहिया वाहन (बाइक या स्कूटर) चलाते समय चालक और पीछे बैठने वाली सवारी, दोनों के लिए हेलमेट पहनना कानूनी रूप से अनिवार्य है। हेलमेट ISI मार्क वाला होना चाहिए और सही तरीके से पहना हुआ होना चाहिए। Section 129 of MV Act का उल्लंघन करने पर धारा 194B के तहत 1000 रूपए तक का चालान लगाया जा सकता है और कुछ मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस पर भी कार्रवाई हो सकती है। 4 साल से अधिक उम्र के बच्चों पर भी हेलमेट नियम लागू होता है।
इसलिए इस लेख में हम बिना हेलमेट गाडी चलाने पर लागू होने वाली धारा के बारे में जानेंगे कि, मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 129 क्या है (Section 129 of MV Act in Hindi)? MV Act की धारा 129 के जरुरी नियम क्या है? हेलमेट न पहनने पर क्या जुर्माना फीस है?
इस लेख में मैं आपको मोटर वाहन अधिनियम में दिए गए हेलमेट नियम की धारा 129 के बारे में विस्तार से बताऊंगा। मैं आपको बताऊंगा कि हेलमेट न पहनने के क्या परिणाम हो सकते हैं और क्यों हेलमेट पहनना इतना महत्वपूर्ण है। साथ ही अगर आपका चालान कट गया है तो आप अपने चालान को कैसे भर सकते हैं, इसकी भी जानकारी आसान भाषा द्वारा दी जाएगी। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़ें।
विषयसूची
- मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 129 क्या है - MV (Motor Vehicle) Act 129 in Hindi
- वाहन अधिनियम की धारा 129 के नियम - Helmet Rules under MV Act 129
- बिना हेलमेट गाडी चलाने में सजा और जुर्माना फीस
- हेलमेट ना पहनने पर चालान और जुर्माने के भुगतान की प्रक्रिया
- क्या सही हेलमेट ना पहनने पर भी हो सकता है जुर्माना?
- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 129 क्या है - MV (Motor Vehicle) Act 129 in Hindi
मोटर वाहन अधिनियम की धारा 129 विशेष रूप से दोपहिया वाहनों (Two wheelers) जैसे मोटरसाइकिल, स्कूटर के लिए बनाई गई है। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क पर चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वाले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस धारा के अनुसार दोपहिया वाहन चलाने वाले हर व्यक्ति और उसके पीछे बैठे यात्री को हेलमेट पहनना अनिवार्य है।
हेलमेट पहनने का मुख्य कारण यह है कि अगर कभी दुर्घटना (Accident) हो जाती है, तो सिर को चोट लगने से बचाया जा सके। जब कोई व्यक्ति हेलमेट पहनता है, तो दुर्घटना की स्थिति में सिर की गंभीर चोटों का खतरा काफी कम हो जाता है। दुर्घटनाओं में सिर की चोटें अक्सर जानलेवा होती हैं, इसलिए हेलमेट पहनकर इस खतरे से बचा जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति बिना हेलमेट के वाहन चलाता है या बगैर हेलमेट पीछे बैठे पाया जाता है, तो उसे धारा 129 के तहत जुर्माना भरना पड़ सकता है।
वाहन अधिनियम की धारा 129 के नियम - Helmet Rules under MV Act 129
- हेलमेट पहनना अनिवार्य: इस धारा के अनुसार, मोटरसाइकिल या स्कूटर चलाते समय हेलमेट का उपयोग करना अनिवार्य (Mandatory) है। यह नियम न केवल वाहन चालक (Driver) बल्कि पीछे बैठी सवारी के लिए भी लागू होता है।
- भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा प्रमाणित हेलमेट: यह प्रावधान (Provision) सुनिश्चित करता है कि केवल उच्च गुणवत्ता (High Quality) वाले हेलमेट का उपयोग किया जाए। हेलमेट पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का मार्क होना जरूरी है, जिसका मतलब है कि वह हेलमेट सुरक्षा के मानकों पर खरा उतरता है। अगर कोई हेलमेट सही मानकों पर खरा नहीं उतरता, तो वह दुर्घटना के समय उचित सुरक्षा प्रदान नहीं कर पाएगा।
- पगड़ी पहनने वाले व्यक्तियों के लिए छूट: सिख समुदाय के लोग जो पगड़ी पहनते हैं, उन्हें इस नियम से छूट दी गई है। यानि यह छूट केवल पगड़ी पहनने वाले सिखों के लिए लागू होती है, और उन्हें हेलमेट न पहनने पर दंडित (Punished) नहीं किया जाता।
- सुरक्षा सुनिश्चित करना: हेलमेट पहनने का उद्देश्य वाहन चालक और पीछे बैठे यात्री की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, खासकर सिर की गंभीर चोटों से बचाव के लिए।
- जुर्माना: जो कोई भी व्यक्ति बाइक, स्कूटर या अन्य कोई दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनता उस पर जुर्माना (Fine) लगाया जा सकता है।
जाने - नशे में वाहन चलाने वाले पर लगने वाली धारा और जुर्माना
बिना हेलमेट गाडी चलाने में सजा और जुर्माना फीस
मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 129 के तहत हेलमेट ना पहनने पर जुर्माने (Helmet Penalty under Section 129) के दंड का प्रावधान होता है। हेलमेट ना पहनने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा बाइक या स्कूटर चालक व उसके पीछे बैठे व्यक्ति का चालान काटा जा सकता है। आइये इसे विस्तार से जानते है:-
- हेलमेट न पहनने पर जुर्माना: हेलमेट न पहनने पर जुर्माने की राशि राज्य सरकारों द्वारा निर्धारित की जा सकती है। सामान्य तौर पर, यह जुर्माना ₹500 से लेकर ₹1000 तक हो सकता है।
- अपराध को बार-बार करने पर: यदि कोई व्यक्ति बार-बार इस नियम का उल्लंघन करता है, तो उसके लाइसेंस को निलंबित (Suspend) या रद्द भी किया जा सकता है।
- इसके अलावा जिस व्यक्ति पर जुर्माना लगाया गया है। अगर वो व्यक्ति अपना चालान तय सीमा के अंदर नहीं भरता है तो उस व्यक्ति पर अन्य कानूनी कार्यवाही भी की जा सकती है।
जाने - सीट बेल्ट ना पहनने की धारा 194b के नियम और जुर्माना
हेलमेट ना पहनने पर चालान और जुर्माने के भुगतान की प्रक्रिया
धारा 129 के तहत चालान तब काटा जाता है जब दोपहिया वाहन चालक या पीछे बैठा यात्री हेलमेट नहीं पहनता है। इस चालान को भरने की प्रक्रिया को सरल भाषा में स्टेप बाय स्टेप समझाते हैं:
चालान जारी होना: जब कोई पुलिसकर्मी देखता है कि दोपहिया वाहन पर बैठे लोगों ने हेलमेट नहीं पहना है, तो वह चालान जारी करता है। चालान के बाद पुलिसकर्मी आपकों चालान की एक कॉपी देता है। जिसमें जुर्माने की राशि और कौन सी धारा के तहत उल्लंघन (Violation) किया गया है इस बात की जानकारी लिखी होती है।
चालान दो प्रकार के हो सकते हैं:
- ऑन-द-स्पॉट चालान: इस चालान में पुलिसकर्मी आपको वहीं पर चालान भरने का निर्देश देता है और आपसे तुरंत भुगतान करने को कहता है।
- ई-चालान (E-challan for helmet rule violation): अगर चालान ई-चालान के रूप में जारी किया जाता है, तो आपको चालान भरने के लिए एक निर्धारित समय दिया जाता है। यह आपके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज के रूप में आता है या आपके पते पर भेजा जाता है।
चालान का भुगतान ऑनलाइन: यदि आपको ई-चालान मिला है, तो आप इसे ऑनलाइन भर सकते हैं। ऑनलाइन चालान भरने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स का पालन कर सकते है:-
- अपने राज्य की परिवहन विभाग या ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। उदाहरण: दिल्ली के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट।
- वेबसाइट पर "चालान भरें" या "पेटीएम चालान भुगतान" विकल्प पर क्लिक करें।
- वहाँ पर आपको चालान नंबर, वाहन नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर दर्ज करना होगा।
- जुर्माने की राशि स्क्रीन पर दिखाई जाएगी। भुगतान के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग जैसे विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं।
चालान का भुगतान ऑफलाइन:- अगर आप ऑनलाइन भुगतान नहीं कर सकते, तो आप चालान का भुगतान ट्रैफिक पुलिस के कार्यालय में जाकर भी कर सकते हैं। इसके लिए:
- चालान की कॉपी या चालान नंबर लेकर नजदीकी ट्रैफिक पुलिस कार्यालय जाएं।
- वहां पर चालान का भुगतान (Payment) करें। आप नकद, डेबिट कार्ड, या क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर सकते हैं।
- भुगतान के बाद मिली रसीद (Receipt) को संभाल कर रखे।
जाने - हिट एंड रन का केस कब और कैसे बनता है
क्या सही हेलमेट ना पहनने पर भी हो सकता है जुर्माना?
अगर किसी व्यक्ति ने बाइक या स्कूटर चलाते समय हेलमेट पहना हुआ हो, तो भी कुछ स्थितियों में चालान हो सकता है। ऐसे में चालान कटने से बचने के लिए सही व मजबूत हेलमेट पहनना बहुत जरुरी होता है। इसलिए हेलमेट लेने से पहले इन बातों को जरुर ध्यान रखे।
- BIS मार्क : हेलमेट पर भारतीय मानक ब्यूरो का मार्क होना चाहिए।
- सही फिटिंग: हेलमेट का आकार सही होना चाहिए, ताकि यह सिर पर पूरी तरह फिट हो।
- वेंटिलेशन: हेलमेट में उचित वेंटिलेशन होना चाहिए, ताकि गर्मी या दम घुटने जैसी समस्या न हो।
जाने - लोक अदालत में चालान माफ़ कैसे होता है?
निष्कर्ष:- Motor Vehicle Act Section 129 दोपहिया वाहनों के चालकों और यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा नियम है। हेलमेट पहनना न केवल कानून का पालन है, बल्कि यह आपके जीवन की सुरक्षा के लिए भी अनिवार्य है। इसलिए, हर बार जब आप दोपहिया वाहन चलाते हैं, तो हेलमेट पहनना न भूलें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 129 क्या है?
मोटर वाहन अधिनियम की धारा 129 के तहत दोपहिया वाहन (मोटरसाइकिल, स्कूटर) चलाने वाले व्यक्ति और पीछे बैठने वाले यात्री के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है। इसका उद्देश्य दुर्घटना के दौरान सिर की चोटों से बचाव करना है।
क्या पीछे बैठने वाले यात्री के लिए भी हेलमेट जरूरी है?
एमवीआई एक्ट की धारा 129 के तहत दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है। हेलमेट दोनों, चालक और यात्री की सुरक्षा के लिए जरूरी है।
हेलमेट न पहनने पर कितना जुर्माना है?
हेलमेट न पहनने पर Section 129 Of Motor Vehicle Act के उल्लंघन के तहत ₹500 से ₹1000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। जुर्माने की राशि राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
दोपहिया वाहन चालक बार-बार बिना हेलमेट पकड़ा जाए, तो क्या होगा?
अगर कोई व्यक्ति बार-बार बिना हेलमेट पकड़ा जाता है, तो उसके ऊपर जुर्माना तो लगाया ही जाएगा, साथ ही उसका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित भी किया जा सकता है।
हेलमेट किस आयु के लोगों के लिए अनिवार्य है?
MV ACT की धारा 129 के तहत हेलमेट पहनना हर उम्र के लोगों लिए आवश्यक है, चाहे वाहन चलाने वाला व्यक्ति हो या पीछे बैठने वाला यात्री। अगर बच्चा दोपहिया वाहन पर पीछे बैठा है और उसकी उम्र 4 साल से ज्यादा है, तो उसके लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है।