निर्णय, डिक्री और आदेश क्या होता है - इनमे अंतर और अपील प्रक्रिया



जब कोई केस अदालत में चलता है और उस केस का जब फैसला आता है, तब हम में से बहुत से लोगों को ये नहीं पता होता कि उस फैसले में निर्णय, डिक्री, और आदेश इन कानूनी शब्दों का क्या मतलब होता है। वैसे तो ये तीनों ही शब्द सुनने में एक जैसे लगते हैं, लेकिन इनका मतलब, काम और असर सब अलग-अलग होता है। आजकल बहुत से लोग कोर्ट में केस लड़ रहे हैं या फैसले के खिलाफ अपील करना चाहते हैं, लेकिन जब तक इन शब्दों का सही मतलब नहीं पता होगा, तब तक कोई भी व्यक्ति अपने हक की लड़ाई अच्छे से नहीं लड़ सकता। इस लेख में हम आपको बहुत आसान भाषा में इस विषय पर जानकारी देंगे, कि निर्णय (Judgment) क्या होता है? Judgment, Decree और Order में क्या फर्क है, जजमेंट, डिक्री और आदेश के खिलाफ अपील कैसे की जाती है?




निर्णय, डिक्री और आदेश क्या होते है



निर्णय (Judgment) क्या होता है?

जब किसी झगड़े या अन्य मामलों से जुड़े केसों को हम अदालत (Court) में लेकर जाते हैं, तो न्यायाधीश (Judge) दोनों पक्षों की बातें ध्यान से सुनते हैं। इसके साथ ही जो सबूत, कागज़ और गवाह अदालत में पेश किए जाते है, उन्हें भी व ध्यान से देखते व सुनते हैं। इसके बाद जज अच्छे से सोचते हैं कि किसकी बात सही है और किसकी गलत। फिर इसके बाद जो नतीजा (Result) निकलता है, उसे न्यायाधीश लिखित रूप में बताते हैं, कि उन्होंने किसके हक़ में फैसला (Decision) दिया और क्यों दिया। इसी लिखित और सोच-समझकर दिए गए फैसले को निर्णय (Judgment) कहा जाता है।



डिक्री (Decree) क्या होती है?

जब अदालत (Court) में कोई फैसला होता है, तो उस निर्णय या फैसले (Judgement) को एक खास कागज़ में लिखा जाता है, जिसे डिक्री कहते हैं। इसे हिन्दी में अदालत का अंतिम फैसला या आधिकारिक फैसला (Final Decision or Official Decision) भी कहा जाता है। डिक्री में साफ लिखा होता है कि केस कौन जीता और उसे क्या-क्या मिलना है। इसके अलावा जमीन का मालिक कौन है या किसी को पैसा देना है, ये सभी बातें भी डिक्री में ही लिखी होती है।

डिक्री हमेशा लिखित (Written) में होती है, जिस पर जज के हस्ताक्षर (Signature) होते हैं। इसी डिक्री के आधार पर बाद में ज़मीन खाली करवाना या पैसे वसूलना जैसे ज़रूरी काम करवाए जाते है।



आदेश (Order) क्या होता है?

जब कोई मामला अदालत  में चल रहा होता है, तो जज बीच-बीच में कुछ निर्देश (Instruction) देते हैं जैसे किसी को अदालत में बुलाना, सबूत मंगवाना, या किसी को ज़मानत (Bail) पर छोड़ना। ये निर्देश छोटे-छोटे फैसले (Decision) होते हैं जिन्हें आदेश (Order) कहते हैं।

आदेश अंतिम फैसला (Final Decision) नहीं होता, और अदालत के आदेश (Court Order) का पालन करना जरूरी होता है।

जाने - फास्ट ट्रैक कोर्ट क्या होता है - कैसे काम काम करता है



Judgment, Decree और Order में क्या अंतर होता है?

जब कोई मामला अदालत में चलता है, तो अदालत कई तरह के फैसले और दस्तावेज़ तैयार करती है। लेकिन बहुत बार लोगों को यह समझ नहीं आता कि Judgment (निर्णय), Decree (डिक्री) और Order (आदेश) में फर्क क्या है। आइए एक-एक करके इनके बीच के फर्क को समझते हैं।

1. निर्णय और डिक्री में अंतर

निर्णय मतलब वह फैसला जो न्यायाधीश (Judge) सोच-समझ कर देते हैं। इसमें बताया जाता है कि मामला कैसे खत्म हुआ और कौन सही है।
डिक्री वह कागज होता है जिसमें अदालत का फैसला साफ-साफ लिखा होता है। यह दिखाता है कि कोर्ट ने क्या फैसला लिया है और उसे मानना ज़रूरी होता है।

2. निर्णय और आदेश में फर्क

निर्णय न्यायाधीश का आखिरी फैसला होता है, जिससे कोई केस या मामला पूरी तरह खत्म हो जाता है।
आदेश ऐसे छोटे फैसले होते हैं जो केस के दौरान अदालत देती है, जैसे किसी को अदालत में बुलाना या अगली सुनवाई की तारीख तय करना। यह अदालत का आखिरी फैसला नहीं होता है।

3. डिक्री और आदेश में फर्क

डिक्री वह कागज है जो अदालत के अंतिम फैसले के बारे में बताता है और उसका पालन करना जरूरी होता है।
आदेश (Order) केस के बीच दिए जाने वाले छोटे फैसले होते हैं, जो पूरे केस का अंत नहीं करते।

4. अपील करने का अंतर

निर्णय और डिक्री के खिलाफ आप ऊपर की अदालत (Upper Court) में अपील कर सकते हैं।
लेकिन आदेश के खिलाफ हर बार अपील (Appeal) नहीं होती, इसमें केवल कुछ खास आदेशों पर अपील हो सकती है।

5. मुकदमे में इन तीनों का काम

  • निर्णय पूरे मामले का फैसला (Decision) देता है।
  • डिक्री उस फैसले को लागू (Implement The Decision) करने वाला कागज है।
  • आदेश केस के बीच में छोटे-छोटे फैसले (Small Decisions) होते हैं, ताकि मुकदमा सही तरीके से चले।

जाने - कोर्ट का समन क्या होता है - कब जारी होता है?



क्या Judgment, Decree और Order के खिलाफ अपील की जा सकती है?

अदालत में जब कोई केस खत्म होता है या बीच में कोई फैसला लिया जाता है, तो वो अलग-अलग रूपों में सामने आता है, जैसे - Judgment (निर्णय), Decree (डिक्री) और Order (आदेश)। अब सवाल ये उठता है कि, क्या इन तीनों में से किसी के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील की जा सकती है।  आइये इसके बारे में भी विस्तार से जानते है।



क्या आप Judgment (निर्णय) के खिलाफ अपील कर सकते हैं?

आप न्यायाधीश के दिए गए निर्णय (Judgment) के खिलाफ सीधी अपील नहीं कर सकते, ऐसा इसलिए है क्योंकि 'निर्णय' न्यायाधीश के द्वारा सोच-विचार कर लिया गया फैसला होता है। अपील हमेशा उस चीज़ के खिलाफ की जाती है जो कानूनी तौर पर लागू (Legally Enforceable) होती है।

जब जज अपना 'निर्णय' सुना देते हैं, तो उसी के आधार पर एक डिक्री तैयार की जाती है। इसलिए आप सीधे 'निर्णय' के खिलाफ नहीं, बल्कि उस 'डिक्री' के खिलाफ अपील कर सकते हैं, जिसमें 'निर्णय' की बातें लिखी होती है।



Decree (डिक्री) के खिलाफ अपील कैसे करें?

डिक्री के खिलाफ अपील करना बहुत आसान है, इसके लिए दो मुख्य तरीके हैं:

पहली अपील (First Appeal): जब निचली अदालत (जैसे जिला अदालत) कोई फैसला सुनाती है और उसकी डिक्री तैयार करती है, तो अगर आप उस फैसले से खुश नहीं हैं, तो आप पहली बार किसी ऊँची अदालत (जैसे - हाई कोर्ट या जिला अदालत से ऊपर की कोई और अदालत) में अपील कर सकते हैं। इसे पहली अपील (First Appeal) कहते हैं. इसमें आपके पूरे मामले पर दोबारा विचार किया जाता है।

दूसरी अपील (Second Appeal): मान लीजिए आप पहली अपील के फैसले से भी संतुष्ट नहीं हुए तो, कुछ खास कानूनी गलतियों के आधार पर (जैसे अगर निचली अदालतों ने कानून को सही से नहीं समझा या लागू नहीं किया), आप दूसरी बार अपील कर सकते है।

यह आमतौर पर हाई कोर्ट में होती है और इसमें सिर्फ इस बात पर सुनवाई (Hearing) होती है कि कानून को सही ढंग से लागू किया गया था या नहीं।



Order (आदेश) के खिलाफ अपील कैसे करें?

अदालत के आदेशों (Orders) के खिलाफ भी आप ऊपरी अदालत (Upper Courts) जा सकते हैं, लेकिन सभी आदेशों के लिए ऐसा नहीं होता। इसके दो मुख्य तरीके हैं:

अपील (Appeal): कुछ खास तरह के आदेश होते हैं जिनके खिलाफ आप सीधे अपील कर सकते हैं। ये वो आदेश होते हैं जिनका किसी व्यक्ति या मामले पर बड़ा कानूनी असर पड़ता है, भले ही वे मुकदमे का अंतिम फैसला (Decree) न हों। कानून में ऐसे आदेशों की एक सूची दी गई होती है जिनके खिलाफ अपील की जा सकती है।

रिवीजन (Revision): अगर किसी आदेश के खिलाफ सीधे अपील करने का नियम (Rule) नहीं है, तो आप 'रिवीजन' का रास्ता अपना सकते हैं। इसमें आप ऊपरी अदालत से यह देखने के लिए कहते हैं कि क्या निचली अदालत ने आदेश देते समय कोई बड़ी कानूनी गलती की है, या अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल किया है। यह एक तरह से आदेश की कानूनी जाँच (Legal Investigation) होती है, न कि पूरे मामले की दोबारा सुनवाई।

निष्कर्ष:- अब आप समझ गए होंगे कि कोर्ट के तीन जरूरी हिस्से निर्णय (Judgment), डिक्री (Decree) और आदेश (Order) क्या होते हैं और इनका एक मुकदमे में क्या रोल होता है। अगर आपको इन कानूनी शब्दों को लेकर अब भी कोई उलझन है या फिर आप किसी मामले में फँसे हैं और आपको सलाह की ज़रूरत है, तो अब आपको कहीं जाने की ज़रूरत नहीं है। आप घर बैठे ही नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके हमारे अनुभवी वकीलों से बात कर सकते हैं और अपनी समस्या का कानूनी हल पा सकते हैं।



अपने कानूनी मुद्दे के लिए अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह प्राप्त करें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल


क्या सभी जजमेंट से डिक्री बनती है?

नहीं, डिक्री सिर्फ उन्हीं निर्णयों से बनती है जो सिविल मामलों में अधिकार तय करते हैं। हर Judgment से डिक्री नहीं बनती।



क्या किसी भी आदेश (Order) के खिलाफ अपील हो सकती है?

नहीं, सिर्फ कुछ विशेष आदेशों के खिलाफ ही अपील की जा सकती है, जिन्हें CPC की धारा 104 और आदेश 43 के तहत बताया गया है।



कोर्ट के आदेश (Order) को कैसे चैलेंज करें?

अगर कोर्ट का आदेश आपके हक में नहीं है, तो आप उसे ऊपरी अदालत में चुनौती दे सकते हैं। हर आदेश के खिलाफ अपील नहीं होती, लेकिन कुछ खास आदेशों पर अपील या रिवीजन किया जा सकता है।



क्या Judgment और Decree एक ही होता हैं?

नहीं, Judgment और Decree एक जैसे नहीं हैं। Judgment मतलब जज का लिखा फैसला होता है जिसमें बताया जाता है कि कौन सही है और क्यों।