बैंक लोन वसूली - SARFAESI Act रिकवरी नियम, नोटिस, प्रक्रिया और बचाव



जब कोई व्यक्ति बैंक से लिया हुआ लोन समय पर नहीं चुका पाता, तो बैंक कर्ज वसूली प्रक्रिया शुरू करता है। लेकिन कई बार रिकवरी एजेंट पैसे लेने के चक्कर में गलत तरीके भी अपनाते हैं - जैसे बार-बार कॉल करना, गाली देना या डराना जो कि कानून के खिलाफ है। बैंक रिकवरी के नियमों (Bank Loan Recovery Rules) के अनुसार, किसी भी रिकवरी एजेंट को सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे के बीच ही संपर्क करने की अनुमति है, और वह ग्राहक को धमकी नहीं दे सकता, उसकी जानकारी किसी से शेयर नहीं कर सकता, और कॉल करने से पहले अपनी पहचान व बैंक का ऑथराइजेशन लेटर दिखाना जरूरी है।

इस आर्टिकल में आप आसान भाषा में समझेंगे कि बैंक लोन वसूली कब और कैसे की जाती है, SARFAESI Act के तहत नोटिस और कानूनी प्रक्रिया क्या होती है, रिकवरी एजेंट क्या कर सकते हैं और क्या नहीं, और अगर एजेंट नियम तोड़ते हैं तो RBI लोकपाल, बैंक या पुलिस में शिकायत कैसे करें और खुद को कैसे सुरक्षित रखें।

लोन वसूली से जुड़ी समस्याएं केवल व्यक्तिगत परेशानी नहीं हैं, बल्कि ये हमारे समाज और अर्थव्यवस्था पर भी प्रभाव डालती हैं। इसे समझना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कई बार बैंक और उनके एजेंट वसूली के दौरान कानून का उल्लंघन करते हैं। ऐसे में हम सभी को अपने अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है। कर्ज रिकवरी प्रक्रिया के दौरान अपनाए जाने वाले कानूनी उपायों और समाधान के बारे में जानकारी होना आपको सही निर्णय लेने में सहायता करता है।


विषयसूची

  1. बैंक लोन वसूली क्या होती है - रिकवरी नियम और प्रक्रिया
  2. भारत में लोन वसूली के लिए क्या कानून नियम और दिशा निर्देश
  3. बैंक लोन रिकवरी के लिए नोटिस कब व कैसे जारी होता है?
  4. सरफेसी अधिनियम के तहत कब्जे की प्रक्रिया (Possession of Property)
  5. लोन वसूली कब की जाती है?
  6. लोन की वसूली के लिए बैंक के अधिकार
  7. 1. SARFAESI ACT, 2002
  8. 2. DRT (Debt Recovery Tribunal) अधिनियम, 1993
  9. 3. एनसीडीआरसी (National Consumer Disputes Redressal Commission)
  10. 4. आरबीआई (RBI) के दिशा-निर्देश
  11. 5. आईबीसी (Insolvency and Bankruptcy Code) 2016
  12. 6. साधारण न्यायालय की प्रक्रिया
  13. नोटिस जारी करने की प्रक्रिया
  14. पहला नोटिस (Loan Default Notice)
  15. दूसरा नोटिस (Demand Notice)
  16. बैंक से रिकवरी नोटिस मिलने के बाद क्या करें?
  17. SARFAESI Act के तहत बैंक लोन रिकवरी की कानूनी प्रक्रिया व नियम
  18. संपत्ति की नीलामी (Auction of Property):
  19. कर्जदार की अपील का अधिकार (Right to Appeal):
  20. संपत्ति को दोबारा से खरीदना
  21. बैंक लोन रिकवरी के लिए किन डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ती है?
  22. बैंक लोन रिकवरी एजेंट से निपटने के तरीके और बचाव उपाय?
  23. अक्सर पूछे जाने वाले सवाल


बैंक लोन वसूली क्या होती है - रिकवरी नियम और प्रक्रिया

बैंक लोन वसूली (Bank Loan Recovery) उस प्रक्रिया को कहा जाता है, जिसमें बैंक अपने ग्राहकों से लोन के तौर पर दिये गए पैसों को वापस लेने का प्रयास करता है। इस प्रक्रिया का इस्तेमाल तब किया जाता है, जब कोई व्यक्ति अपने लोन की किश्तों (Loan Installments) को समय पर नहीं भरता है।



लोन वसूली कब की जाती है?

बैंक द्वारा लोन वसूली की प्रक्रिया शुरु करने की कई वजह हो सकती है जिनको जानना व समझना बहुत ही जरुरी है। आइये इस जानकारी को सरल भाषा में समझते है:-  

  • किश्तों का समय पर भुगतान न होने पर: यदि ग्राहक अपने लोन की एक या उससे अधिक किश्तों का भुगतान (Payment) समय पर नहीं करता है, तो बैंक सबसे पहले उसे सूचना भेजता है।
  • लगातार चूक (Default) हो: यदि ग्राहक लगातार 90 दिनों तक भुगतान नहीं करता है, तो उसका खाता एनपीए (Non-Performing Asset) घोषित कर दिया जाता है। इसके बाद बैंक वसूली प्रक्रिया (Recovery Process) शुरू करता है।
  • समझौते की शर्तों का उल्लंघन हो: यदि ग्राहक ने लोन के लिए जो समझौता किया है, उसकी शर्तों का पालन नहीं करता है, तो बैंक को कानूनी कदम उठाने का अधिकार होता है।


लोन की वसूली के लिए बैंक के अधिकार

SARFAESI अधिनियम के तहत बैंकों और वित्तीय संस्थाओं को बकाया लोन की वसूली के लिए निम्नलिखित अधिकार मिलते हैं:

  • गिरवी संपत्ति का कब्जा: बैंक कर्जदार की गिरवी रखी संपत्ति (जैसे घर, कार, या अन्य संपत्तियां) का कब्जा बिना अदालत के आदेश के कर सकती हैं।
  • संपत्ति की नीलामी: जब संपत्ति पर कब्जा कर लिया जाता है, तो बैंक उसे नीलाम करके अपने पैसे वसूलने की प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं।


भारत में लोन वसूली के लिए क्या कानून नियम और दिशा निर्देश

भारत में लोन वसूली के लिए कई कानून और प्रक्रियाएं हैं जो बैंकों को बाकी बचे हुए लोन के पैसों की वसूली में मदद करती हैं। ये कानून सुनिश्चित करते हैं कि कर्जदार से वसूली कानूनी व सही तरीके से हो, इन कानूनों द्वारा ना सिर्फ बैंकों बल्कि कर्जदार के अधिकारों की रक्षा भी की जाती है। आइये सभी कानूनों को सरल भाषा में विस्तार से जानते व समझते है:-



1. SARFAESI ACT, 2002

SARFAESI Act की Full Form हैं Securitisation and Reconstruction of Financial Assets & Enforcement of Security Interest Act. सरफेसी अधिनियम, 2002 भारतीय बैंकों को बकाया लोन की वसूली के लिए एक शक्तिशाली कानूनी के रुप में काम करता है। इस कानून के तहत बैंकों को यह अधिकार मिलता है कि वे बकाया लोन की वसूली के लिए कर्जदार द्वारा गिरवी रखी संपत्तियों (Properties) को जब्त कर सकते हैं और उन्हें बेच सकते हैं।

यह कानून केवल उन्हीं मामलों में लागू होता है जहां लोन की राशि 1 लाख रुपये से अधिक होती है और कर्जदार लगातार कई बार किश्तें नहीं भरता है।



2. DRT (Debt Recovery Tribunal) अधिनियम, 1993

Debt Recovery Tribunal (DRT) इस कानून के अनुसार यदि बैंक को बकाया लोन की वसूली में समस्या होती है, तो वे डीआरटी में मामले दायर कर सकते हैं। इसके तहत लोन वसूली के मामलों में जल्द से जल्द सुनवाई की जाती है।



3. एनसीडीआरसी (National Consumer Disputes Redressal Commission)

अगर लोन देने वाली संस्थाएं ग्राहकों के अधिकारों का उल्लंघन (Violation) करती हैं, जैसे गलत तरीके से दबाव डालना या वसूली की प्रक्रिया में अनियमितताएं (Irregularities) करना, तो ग्राहक अपनी शिकायत इसमें दर्ज करवा सकते हैं।



4. आरबीआई (RBI) के दिशा-निर्देश

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि लोन वसूली के समय ग्राहकों के अधिकारों का उल्लंघन न हो।

प्रमुख दिशा-निर्देश:

  • ग्राहक की जानकारी देना: आरबीआई ने निर्देशित किया है कि बैंक वसूली प्रक्रिया में ग्राहकों को पूरी जानकारी दें और उन्हें सही तरीके से सूचित करें।
  • वसूली एजेंसियों का आचरण: आरबीआई ने यह भी सुनिश्चित किया है कि वसूली एजेंसियां ग्राहकों को परेशान न करें और उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन न करें।
  • न्यायिक प्रक्रिया का पालन: आरबीआई बैंकों को न्यायिक प्रक्रिया (Judicial Process) का पालन करने का निर्देश देता है, ताकि कर्जदार के अधिकारों का उल्लंघन न हो।


5. आईबीसी (Insolvency and Bankruptcy Code) 2016

आईबीसी कानून का उद्देश्य दिवालिया और कर्जदारों से संबंधित मामलों को निपटाना है। अगर किसी व्यक्ति या कंपनी के पास पर्याप्त धन नहीं होता और वह अपनी वित्तीय (Financial) जिम्मेदारियों को नहीं निभा पा रहा है, तो आईबीसी के तहत उसकी दिवालिया प्रक्रिया  शुरू की जा सकती है।



6. साधारण न्यायालय की प्रक्रिया

कई मामलों में अलग-अलग तरीकों के द्वारा भी जब समाधान नहीं हो पाता, तो बैंक कर्जदार के खिलाफ सामान्य न्यायालय में भी मुकदमा दायर कर सकते हैं।

जाने - बैंक लोन सेटलमेंट कब और कैसे की जाती है?



बैंक लोन रिकवरी के लिए नोटिस कब व कैसे जारी होता है?

जब कर्जदार किसी बैंक से लिए गए लोन के पैसों को निर्धारित समय (Scheduled Time) पर नहीं देता है, तो बैंक को उसे कानूनी रूप से नोटिस भेजने की आवश्यकता होती है। यह नोटिस कर्जदार (Borrower) को इस बात की जानकारी देने के लिए भेजा जाता है, कि उसे बकाया राशि का भुगतान करने के लिए कुछ दिन का समय दिया जा रहा है, और यदि वह भुगतान नहीं करता, तो बैंक के पास आगे की क़ानूनी कार्रवाई करने का अधिकार होगा। इस नोटिस को SARFAESI Act  2002 और Debt Recovery Tribunal (DRT) के तहत जारी किया जाता है।

आइये विस्तार से जानते है कि बैंक लोन वसूली के लिए नोटिस कैसे जारी होता है:-



नोटिस जारी करने की प्रक्रिया

सबसे पहले बैंकों द्वारा यह देखा जाता है, कि कर्जदार द्वारा लोन की किश्तों को चुकाने में कितनी देर हुई है। जब लोन की किस्तों का भुगतान 90 दिनों से अधिक समय तक नहीं किया गया होता है, तब इसे "एनपीए" (Non-Performing Asset) घोषित किया जाता है, और बैंक कर्जदार से वसूली की प्रक्रिया शुरू करता है।



पहला नोटिस (Loan Default Notice)

बैंक सबसे पहले कर्जदार को एक अनौपचारिक नोटिस (Unofficial Notice) भेजता है। यह नोटिस आमतौर पर कर्जदार को याद दिलाने के लिए होता है कि उसने अपनी किश्तों का भुगतान नहीं किया है और उसे भुगतान करना चाहिए।



दूसरा नोटिस (Demand Notice)

यदि कर्जदार पहले नोटिस के बाद भी पैसे नहीं देता है, तो बैंक उसे "डिमांड नोटिस" भेजता है। यह नोटिस कर्जदार को भेजा गया एक कानूनी नोटिस होता है, जिसमें उसे बकाया राशि का भुगतान करने के लिए एक अंतिम तिथि दी जाती है, आमतौर पर यह तिथि 60 दिन की होती है।

इस नोटिस में कर्जदार से साफ़ तौर पर कहा जाता है कि यदि वह निर्धारित समय सीमा के भीतर बकाया राशि का भुगतान नहीं करता, तो बैंक SARFAESI अधिनियम के तहत संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

नोटिस में लिखी जाने वाली आवश्यक जानकारी

नोटिस में निम्नलिखित जानकारी दी जाती है:

  • कर्जदार का नाम, पता, और खाता की जानकारी।
  • बकाया राशि की पूरी जानकारी
  • पैसों के भुगतान करने की तिथि और समय सीमा
 

नोटिस को ऋणदाता तक भेजना

नोटिस को पंजीकृत डाक (Registered Post) के द्वारा भेजा जाता है, ताकि कर्जदार ने उस नोटिस को प्राप्त कर लिया है इस बात की संतुष्टि हो सके। कुछ मामलों में, बैंक नोटिस को कर्जदार के पते पर अपने किसी एजेंट के जरिए भी भेज सकते हैं।

इसके अलावा अगर कर्जदार का पता नहीं मिल पाता है, तो बैंक अन्य माध्यमों जैसे ईमेल या फोन कॉल के माध्यम से भी नोटिस भेज सकते हैं।



बैंक से रिकवरी नोटिस मिलने के बाद क्या करें?

बैंक से रिकवरी नोटिस मिलने की स्थिति में घबराने की बजाय ठंडे दिमाग से कदम उठाना जरूरी है। नीचे दिए गए सुझाव आपकी ऐसी स्थिति में मदद कर सकते हैं:
 

  • सबसे पहले नोटिस को ध्यान से पढ़ें और यह जानें कि कितने पैसे बकाया है और भुगतान करने की अंतिम तारीख क्या है। इसके साथ ही यह भी देखें कि बैंक ने आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है या नहीं।
  • नोटिस को नज़र अंदाज न करें, तुरंत बैंक की रिकवरी टीम से संपर्क करें और अपनी समस्या के बारे में उन्हें बताएं।
  • यदि आप पूरे पैसे चुकाने में असमर्थ हैं, तो बैंक से समझौते (Settlement) का प्रस्ताव रखें।
  • अगर बैंक बहुत अधिक दबाव बना रहा है या संपत्ति जब्त करने की धमकी दे रहा है, तो वकील से संपर्क करें।

जाने - लोन डिफॉल्ट क्या होता है - ऋण ना चुकाने पर कारवाई के विकल्प



SARFAESI Act के तहत बैंक लोन रिकवरी की कानूनी प्रक्रिया व नियम

इस कानून के तहत, बैंकों को यह अधिकार मिलता है कि वे कर्जदार की गिरवी रखी संपत्तियों को जब्त करके और नीलाम (Auction) करके अपने बाकी बचे पैसों की वसूली कर सकते हैं। आइये सरफेसी एक्ट के तहत रिकवरी के नियमों व प्रक्रिया को विस्तार से समझते है:-

60 दिन का बैंक नोटिस:

यदि कर्जदार लगातार 90 दिनों तक बैंक के पैसे नहीं देता है, तो बैंक उसे नोटिस भेजता है। यह नोटिस कम से कम 60 दिन का होता है, जिसमें कर्जदार से बकाया राशि देने के लिए कहा जाता है।

बैंक द्वारा संपत्ति की जब्ती

अगर कर्जदार नोटिस मिलने के बाद भी बकाया राशि का भुगतान नहीं करता, तो बैंक उसके खिलाफ SARFAESI Act 2002 के तहत गिरवी रखी संपत्ति को जब्त कर सकता है।



सरफेसी अधिनियम के तहत कब्जे की प्रक्रिया (Possession of Property)

जब बैंक कर्जदार की संपत्ति पर कब्जा करते हैं, तो वे कर्जदार को सूचित करते हैं और संपत्ति को अपने अधिकार में ले लेते हैं। इस प्रक्रिया को संपत्ति पर कब्जा करना कहा जाता है। कर्जदार को उसकी संपत्ति के कब्जे के बारे में सूचना दी जाती है और उसे अपनी संपत्ति से संबंधित दस्तावेज़ (Documents) बैंक को सौंपने होते हैं।



संपत्ति की नीलामी (Auction of Property):

जब संपत्ति पर कब्जा कर लिया जाता है, तो इसके बाद उस संपत्ति को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू होती है। यह नीलामी बैंक द्वारा ही की जाती है। संपत्ति की नीलामी की प्रक्रिया को पूरा करने से पहले, बैंक संपत्ति की नीलामी का विज्ञापन (Advertisement) देते है। यह विज्ञापन अखबारों, मीडिया, वेबसाइट या अन्य तरीकों से जारी किए जाते है।

नीलामी में संपत्ति को ज्यादा से ज्यादा पैसों में बोली (Bid) लगाकर बेचा जाता है। यदि संपत्ति के लिए कोई बोली नहीं लगती है, तो उसे फिर से नीलाम किया जा सकता है। नीलामी से प्राप्त पैसों का उपयोग बैंक अपनी बकाया राशि की वसूली के लिए करता है।



कर्जदार की अपील का अधिकार (Right to Appeal):

कर्जदार के पास इस प्रक्रिया के खिलाफ अपील (Appeal) करने का अधिकार होता है। यदि कर्जदार को लगता है कि उसके साथ गलत किया जा रहा है या उसके अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है, तो वह Debt Recovery Tribunal (DRT) में अपील कर सकता है।



संपत्ति को दोबारा से खरीदना

SARFAESI Act कर्जदार को अपनी संपत्ति को फिर से खरीदने का अधिकार भी देता है। इसका मतलब है कि कर्जदार अपनी संपत्ति फिर से वापिस ले सकता है, यदि वो तय समय तक बचे हुए पैसों को बैंक को दे देता है।

यह अधिकार तब तक बरकरार रहता है जब तक संपत्ति की नीलामी नहीं हो जाती या कोई तीसरी पार्टी उसे नहीं खरीद लेती।



बैंक लोन रिकवरी के लिए किन डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ती है?

बैंक द्वारा पैसों की रिकवरी प्रक्रिया में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों (Important Documents) की आवश्यकता होती है, जिन्हें बैंक वसूली के दौरान उपयोग करता है। यहाँ पर हम कुछ प्रमुख दस्तावेज़ों के बारे में बात करेंगे, जो बैंक लोन रिकवरी के लिए आवश्यक होते हैं:
 

  1. लोन एग्रीमेंट (Loan Agreement):-  यह वह दस्तावेज़ होता है, जिसमें लोन लेने वाले और बैंक के बीच लोन की शर्तें और भुगतान की प्रक्रिया के बारे में लिखा होता है। इसमें लोन की राशि, ब्याज दर, किश्तें जमा कराने की तारीखें, और अन्य नियमों का जिक्र होता है।
  2. संपत्ति की गारंटी दस्तावेज़ (Collateral Documents):-  यदि लोन के बदले कर्जदार ने किसी संपत्ति को गिरवी रखा है (जैसे घर, ज़मीन या अन्य मूल्यवान वस्तुएं), तो बैंक को उन संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज़ की आवश्यकता होती है।
  3. एनपीए नोटिस (NPA Notice):- जब ग्राहक लोन के पैसों को कई महीने तक नहीं भरता है तब तब बैंक इस नोटिस को भेजता है।
  4. प्राप्ति रसीद (Receipt of Payment):- यह दस्तावेज़ लोन की किस्तों का भुगतान करने के बाद बैंक से प्राप्त किया जाता है। यह बैंक और कर्जदार के बीच लेन-देन का प्रमाण होता है, और इसे लोन चुकता करने के दौरान उपयोग में लाया जा सकता है।
  5. स्वीकृति पत्र (Sanction Letter):- यह वह पत्र होता है, जिसे बैंक कर्जदार को लोन देने की बात स्वीकार करने के बाद देता है।
  6. कर्जदार का पहचान प्रमाण (Identity Proof):- बैंक लोन रिकवरी के दौरान कर्जदार के पहचान प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि मांग सकते हैं।

इसके अलावा भी कुछ अन्य आवश्यक दस्तावेज हो सकते है, जिनकी बारे में आपका बैंक या कानूनी सलाहकार आपको बता सकता है।

जाने - बैंक लोन विवाद - लोनधारक के अधिकार और समाधान के उपाय



बैंक लोन रिकवरी एजेंट से निपटने के तरीके और बचाव उपाय?

बैंक लोन एजेंट से निपटना कई बार चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर जब वे लगातार कॉल कर रहे हो या घर पर आ रहे हो। ऐसे में घबराने की बजाय सही तरीके से पेश आना जरूरी है। यहां आसान भाषा में समझाया गया है कि बैंक लोन एजेंट से कैसे निपटा जाए:

  • जब भी कोई एजेंट आपके घर आए तो उससे शांति से बात करें कभी भी गुस्से में आकर उससे बहस न करें।
  • इसके बाद सबसे पहले एजेंट से उसका नाम, आईडी कार्ड, और बैंक से जुड़ी जानकारी मांगे।
  • एजेंट से बकाया राशि और डिफॉल्ट की स्थिति के बारे में सभी जानकारियों व आगे की कार्यवाही को समझे।
  • एजेंट से इस बारे में जरुर पूछें कि बैंक ने आपके खिलाफ क्या कानूनी प्रक्रिया शुरू की है या नहीं।
  • एजेंट से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग या लिखित दस्तावेज अपने पास संभाल कर रखें। यदि एजेंट के साथ पैसों का कोई भुगतान किया जाए तो उससे रसीद (Receipt) जरूर लें।
  • एजेंट को आपको धमकाने या परेशान करने का अधिकार नहीं है। यदि ऐसा होता है, तो इसकी शिकायत बैंक या संबंधित अधिकारियों से करें।
 

अगर रिकवरी एजेंट बार-बार आपको परेशान कर रहा है या आप लोन वसूली से संबधित कानूनी सहायता प्राप्त करना चाहते है तो अभी नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके हमारे अनुभवी वकील से बात कर सकते है। 



अपने कानूनी मुद्दे के लिए अनुभवी बैंकिंग और वित्त वकीलों से सलाह प्राप्त करें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल


क्या बैंक बिना नोटिस दिए संपत्ति जब्त कर सकता है?

नहीं, SARFAESI Act, 2002 के तहत गिरवी रखी संपत्ति को जब्त करने से पहले नोटिस देना अनिवार्य है। बैंक को आपको 60 दिनों का समय देना होगा, ताकि आप बकाया चुकाकर संपत्ति की जब्ती रोक सकें।



अगर बैंक रिकवरी एजेंट द्वारा आपको परेशान किया जा रहा है, तो क्या करें?

यदि बैंक रिकवरी एजेंट बार-बार परेशान कर रहे हैं या धमका रहे हैं, तो आप बैंक की शिकायत शाखा (Grievance Cell) में शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा आप रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) या उपभोक्ता फोरम में भी शिकायत कर सकते हैं।



लोन नहीं चुका पाने पर क्या जेल हो सकती है?

लोन डिफॉल्ट एक सिविल मामला है, आपराधिक (क्रिमिनल) नहीं। इसलिए, सिर्फ लोन न चुकाने के कारण जेल नहीं हो सकती। हालांकि, यदि चेक बाउंस या धोखाधड़ी साबित होती है, तो कानूनी कार्रवाई हो सकती है।



क्या मैं बैंक से लोन सेटलमेंट के लिए बात कर सकता हूं?

अगर आप ऋण की पूरी बकाया राशि चुकाने में असमर्थ हैं तो आप बैंक से लोन सेटलमेंट के लिए बात कर सकते हैं।