बीएनएस धारा 299 क्या है - सजा और जमानत | BNS Section 299 in Hindi


बीएनएस धारा BNS Section 299 in Hindi

आजकल हम अक्सर समाचारों में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले मामलों के बारे में सुनते हैं। ये मामले न सिर्फ समाज में तनाव पैदा करते हैं बल्कि कानून की नजरों में भी एक गंभीर अपराध हैं। BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 299, किसी व्यक्ति या विशेष वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से संबंधित है। यह धारा तब लगती है जब कोई व्यक्ति जानबूझकर और गलत नीयत से किसी धर्म या धार्मिक आस्था का अपमान करता है। आज के इस लेख में हम भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कार्यों से जुडी इस धारा के बारे में जानेंगे कि, बीएनएस सेक्शन 299 क्या है (BNS Section 299 in Hindi)? यह धारा किस अपराध से जुडी है और धारा 299 में सजा और जमानत के क्या प्रावधान है?

आज के समय में जब सोशल मीडिया और इंटरनेट के जरिए अपनी बात रखना इतना आसान हो गया है, वहां भी लोग बिना सोचे समझे कुछ भी पोस्ट कर देते है। कई बार कुछ देश विरोधी मैसेज सोशल मीडिया पर भेजना या सार्वजनिक जगहों पर बोलना कानून अपराध होता है। ऐसे ही मामलों के लिए पहले भारतीय दंड संहिता की धारा 295a लागू कर कार्यवाही की जाती थी। परन्तु बीएनएस के आते ही पुराने कानूनों में बदलाव कर BNS की धारा 299 के तहत मामलों को दर्ज किया जाने लगा है। चलिए आगे विस्तार से इस धारा के बारे में जानते है।


बीएनएस धारा 299 क्या है - BNS Section 299 in Hindi

BNS की धारा 299 का उद्देश्य देश के हर धर्म व जाति के लोगों की धार्मिक भावनाओं और विश्वासों (Religious Sentiments) की सुरक्षा करना है। इस कानून के अनुसार अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर किसी धर्म या धार्मिक मान्यताओं का अपमान करता है, और उसका इरादा उस धर्म से जुड़े लोगों की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का है, तो ऐसा करना एक दंडनीय अपराध (Punishable Offence) है।

सरल भाषा में जाने तो, यह धारा तब लागू होती है जब कोई व्यक्ति ऐसा काम करता है जिससे किसी धर्म या उससे जुड़ी किसी भी चीज का अपमान (Insult) हो। उदाहरण के लिए यदि कोई व्यक्ति किसी धार्मिक वस्तु का अपमान करने के लिए सार्वजनिक रूप से गलत बयान देता है या किसी धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश करता है, तो उस पर बीएनएस की धारा 299 लगाई जा सकती है।


BNS 299 के जुर्म को लागू करने वाले मुख्य तत्व

  • अपराधी का इरादा किसी धर्म व उसकी भावनाओं को जानबूझकर ठेस पहुँचाने और अपमानित करने का होना चाहिए।
  • आरोपी व्यक्ति का उद्देश्य किसी धर्म के लिए गलत भावना रखते हुए अपमानित करने का होना चाहिए चाहे वह मौखिक, लिखित या संकेतों के माध्यम से हो।
  • आरोपी के कार्यों या शब्दों से यह साफ होना चाहिए कि उसने किसी धार्मिक समूह या उसके प्रतीकों, विश्वासों का अनादर करने का प्रयास किया है।
  • उदाहरण के लिए किसी धार्मिक जगहों का अपमान करना, किसी धर्म के पूजा करने की मूर्तियों का तोड़ देना। या किसी धार्मिक प्रतीक (Religious Symbols) का अपमान करना इस अपराध के अंतर्गत आता है।
  • यह अपराध न केवल मौखिक और लिखित शब्दों तक सीमित है, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों जैसे सोशल मीडिया पोस्ट्स, वीडियो आदि के द्वारा भी किया जा सकता है।

बीएनएस की धारा 299 के अपराध से संबंधित सरल उदाहरण

पूजा नई पीढ़ी के हिसाब से चलने वाली एक लड़की थी जो सोशल मीडिया का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करती थी। एक दिन उसने किसी धर्म के बारे में इंटरनेट पर एक पोस्ट लिखी जिसमें उसने दूसरे धर्म के लोगों को नीचा दिखाया और उनके धार्मिक विश्वासों का मजाक उड़ाया। पूजा की पोस्ट ने कई लोगों को नाराज किया और धार्मिक भावनाओं को आहत किया।

पूजा ने यह कार्य जानबूझकर और गलत तरीके से किया और दूसरे धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। उसकी पोस्ट ने धार्मिक तनाव पैदा कर दिया। जिसके कारण पूजा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई।


धारा 299 के अनुसार आपराधिक कृत्य

  • किसी दूसरे धर्म के रीति-रिवाजों, देवी-देवताओं या पवित्र ग्रंथों का मजाक उड़ाना या उनका अपमान करना।
  • ऐसे शब्दों या कार्यों का प्रयोग करना जो किसी धर्म के पालन करने वाले लोगों की धार्मिक भावनाओं को नुकसान पहुंचाए।
  • किसी धर्म के पवित्र प्रतीकों, जैसे कि झंडे, ध्वज या मूर्तियों का अपमान करना।
  • किसी धर्म के पवित्र ग्रंथों का अपमान करना या उनमें गलत बातें फैलाना।
  • मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा या चर्च जैसे धार्मिक स्थलों का अपमान करना या उन्हें नुकसान पहुंचाना।
  • किसी धर्म के रीति-रिवाजों का उनका मजाक उड़ाना।
  • किसी धार्मिक समुदाय के सदस्यों को उनके धर्म के आधार पर अपमानित करना या उनके साथ भेदभाव (Discrimination) करना।
  • धार्मिक समुदायों के बीच घृणा और दुश्मनी फैलाने वाले बयान (Statement) देना।
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे पोस्ट या कमेंट करना जो किसी धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाए।

BNS Section 299 के तहत दोषी को मिलने वाली सजा

भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर किसी धर्म व उससे जुड़ी चीजों को ठेस पहुँचाने या अपमानित करने का दोषी (Guilty) पाया जाएगा। उसे अपने किए गए अपराध की सजा के तौर पर तीन साल तक की जेल व जुर्माना (Jail or Fine) या दोनों का सामना करना पड़ सकता है। यह सजा कोर्ट की विवेक पर निर्भर होती है, जिसमें अपराध की गंभीरता और परिस्थिति को देखते हुए कारावास (Imprisonment) की सजा का समय तय किया जा सकता है।


बीएनएस की धारा 299 में जमानत मिलने का कानूनी प्रावधान

भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत किया गया अपराध गैर-जमानती (Non-Bailable) और संज्ञेय (Cognizable) होते हैं। इसका मतलब है कि पुलिस अधिकारी आरोपी को अपराध के किए जाने पर बिना वारंट के गिरफ्तारी कर सकते हैं। यह एक गंभीर अपराध होता है, इसलिए ऐसे मामलों में जमानत (Bail) आसानी से नहीं मिलती। यह अपराध प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट द्वारा विचारणीय (Triable) है, जिसका अर्थ है कि इस मामले की सुनवाई और निर्णय प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट के न्यायालय में ही किए जाते हैं।

निष्कर्ष - आज आपने जाना BNS की धारा 299 धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर ठेस पहुँचाने वाले मामलों पर लागू होती है। अगर आप इस धारा के तहत फँस गए हैं या किसी पर केस दर्ज कराना चाहते हैं, तो सही कानूनी सलाह लेना बेहद ज़रूरी है। किसी भी तरह की लीगल सलाह के लिए हमारे वकीलों से बात करें और सही क़दम उठाएं।




BNS धारा 299 के लिए अनुभवी वकील खोजें

बीएनएस धारा 299 पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल


BNS की धारा 299 कब लागू होती है?

जो व्यक्ति जानबूझकर और इरादे गलत इरादे से किसी धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करता है उसको दंडित करने के लिए उस पर ​भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 लागू होती है।


धारा 299 में दोषी पाए गए व्यक्ति को कितनी सजा मिल सकती है?

बीएनएस की धारा 299 के अपराध का दोषी पाये गए व्यक्ति को उसके किए गए अपराध की गंभीरता के तहत 3 साल तक की कारावास की सजा दी जा सकती है।  



क्या भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 का अपराध संज्ञेय है?

हाँ, धारा 299 के तहत अपराध एक संज्ञेय अपराध है। इसका मतलब है कि पुलिस इस मामले में बिना किसी वारंट के कार्रवाई कर सकती है और आरोपी को गिरफ्तार कर सकती है।



बीएनएस की धारा 299 के तहत मामला कैसे दर्ज होता है?

आमतौर पर, कोई भी व्यक्ति जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने के अपराध का शिकार हुआ है वह व्यक्ति पुलिस में शिकायत दर्ज करा सकता है। पुलिस फिर मामले की जांच करती है और अगर पर्याप्त सबूत मिलते हैं तो आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दायर करती है।