BNSS धारा 479 : विचाराधीन कैदियों की रिहाई और जमानत के प्रावधान


भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 479 (जो पुरानी CrPC 436A की जगह आई है) उन कैदियों से संबंधित है जिनका मुकदमा (Trial) अभी कोर्ट में चल रहा है और फैसला नहीं आया है। इस धारा में प्रावधान है कि यदि किसी कैदी ने अपने संभावित अपराध की अधिकतम सजा का आधा (1/2) या पहली बार अपराध करने वालों के मामले में एक-तिहाई (1/3) समय जेल में बिता लिया है, तो उसे व्यक्तिगत बॉन्ड पर रिहा किया जाना चाहिए।

इस आर्टिकल में हम BNSS Section 479 से जुड़े प्रावधान और नियमो से जुडी जानकारी जानेंगे जैसे कि पहली बार अपराध करने वालों के लिए नए नियम क्या हैं, जेल अधीक्षक की क्या जिम्मेदारी है और किन मामलों में यह राहत नहीं मिलती।

आसान शब्दों में समझे तो, यह कानून उन लोगों को लंबे समय तक जेल में रहने से बचाता है जिनका जुर्म अभी तक साबित नहीं हुआ है। कई बार ऐसा होता है कि किसी अपराध की सजा 2 साल होती है, लेकिन कैदी 3 साल से केवल तारीखों के इंतज़ार में जेल में बंद रहता है। धारा 479 पीड़ित को इसी नाइंसाफी को रोकने का एक अच्छा कानूनी विकल्प है।


विचाराधीन कैदी (Under-trial Prisoner) कौन होते हैं?

विचाराधीन कैदी वे लोग होते हैं जिन पर पुलिस ने आरोप तो लगाया है, लेकिन कोर्ट ने अभी तक उन्हें गुनहगार साबित नहीं किया है।

कानून का एक बड़ा उसूल है - "जब तक जुर्म साबित न हो जाए, तब तक हर व्यक्ति बेगुनाह है।" लेकिन असल में, कई लोग केवल तारीखों के इंतज़ार में जेल में बंद रहते हैं।

BNSS की धारा 479 इसी नाइंसाफी को रोकने के लिए बनाई गई है। यह पक्का करती है कि किसी व्यक्ति को सजा मिलने से पहले ही इतनी लंबी कैद न काटनी पड़े, जितनी उसे जुर्म साबित होने पर मिलती।


BNSS धारा 479 की सभी उप-धाराएं और उनके प्रावधान

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की इस धारा को तीन मुख्य हिस्सों में बांटा गया है। हर हिस्सा एक अलग नियम और सुरक्षा देता है:


1. BNSS 479 उप-धारा (1): सज़ा अवधि से जुड़ा नियम

बीएनएसएस धारा 479 इस पूरे कानून की जान है। इसमें दो बड़े नियम दिए गए हैं:

1. पहली बार अपराध करने वालों के लिए 'एक-तिहाई' (1/3) नियम

यह इस नए कानून का सबसे महत्वपूर्ण बदलाव है। अगर किसी व्यक्ति ने जीवन में पहली बार कोई जुर्म किया है (यानी वह पहले कभी किसी केस में दोषी नहीं पाया गया), तो उसे बहुत जल्दी राहत मिल सकती है।

  • नियम: यदि उसने उस अपराध की अधिकतम सजा का एक-तिहाई (1/3) समय जेल में काट लिया है, तो कोर्ट उसे निजी मुचलके (Personal Bond) पर रिहा कर देगा।
  • उदाहरण: मान लीजिए किसी अपराध की अधिकतम सजा 3 साल है। अगर पहली बार जुर्म करने वाले व्यक्ति ने 1 साल जेल में बिता लिया है और अभी भी ट्रायल चल रहा है, तो वह बाहर आने का हकदार है।

2. अन्य कैदियों के लिए 'आधा' (1/2) नियम

अगर कोई व्यक्ति पहली बार अपराध करने वाला नहीं है, तो उसके लिए पुराना नियम लागू होता है।

  • नियम: यदि उसने अधिकतम सजा का आधा (1/2) समय जेल में बिता लिया है, तो उसे जमानत दे दी जाएगी।
  • उदाहरण: अगर सजा 6 साल की है, तो 3 साल जेल में रहने के बाद उसे बाहर भेज दिया जाएगा।

2. उप-धारा (2): सरकारी वकील की सुनवाई

जब भी किसी कैदी को इस धारा के तहत रिहा करने की बात आती है, तो कोर्ट को सरकारी वकील (Public Prosecutor) को अपनी बात रखने का मौका देना होगा। हालाँकि, जज साहब को अगर लगता है कि कैदी को और ज़्यादा समय तक अंदर रखना ज़रूरी है, तो उन्हें इसका ठोस कारण लिखित में देना होगा।


3. उप-धारा (3): कई केसों में फंसे लोगों पर पाबंदी

अगर किसी व्यक्ति पर एक से ज़्यादा केस चल रहे हैं या उसके खिलाफ अलग-अलग मामलों में जांच चल रही है, तो वह इस धारा का फायदा उठाकर बाहर नहीं आ सकता। उसे हर केस में अलग से जमानत लेनी होगी।


विचाराधीन कैदी के जमानत के नियम को समझने के लिए उदाहरण

  1. पहली बार अपराध करने वाला कैदी: मान लीजिए राहुल पर चोरी का आरोप है और चोरी की अधिकतम सजा 3 साल है। राहुल पहली बार जेल गया है। जैसे ही राहुल जेल में 1 साल (3 साल का 1/3) पूरा कर लेगा, वह धारा 479 के तहत आज़ाद होने का हकदार बन जाएगा। उसे किसी भारी-भरकम जमानत राशि की ज़रूरत नहीं होगी, वह 'पर्सनल बॉन्ड' पर बाहर आ सकता है।
  2. पुराना रिकॉर्ड वाला कैदी: मान लीजिए अमित पर धोखाधड़ी का आरोप है जिसकी अधिकतम सजा 6 साल है। अमित पहले भी एक केस में जेल जा चुका है। अमित को इस धारा का फायदा तब मिलेगा जब वह जेल में 3 साल (6 साल का आधा) पूरा कर लेगा।

किन मामलों में धारा 479 लागू नहीं होती?

धारा 479 का फायदा हर किसी को नहीं मिलता। इसके कुछ कड़े अपवाद भी हैं:

  • मृत्युदंड (Death Penalty): अगर किसी पर ऐसा आरोप है जिसकी सजा मौत है, तो उसे इस धारा के तहत रिहाई नहीं मिलेगी।
  • आजीवन कारावास (Life Imprisonment): उम्रकैद वाले मामलों में भी यह नियम लागू नहीं होता।
  • एक से ज़्यादा केस: अगर किसी व्यक्ति पर एक साथ कई अलग-अलग अपराधों के केस चल रहे हैं या उसकी जांच कई मामलों में हो रही है, तो उसे इस धारा का फायदा नहीं मिलेगा। उसे जेल में ही रहना होगा।
  • कैदी की अपनी गलती: अगर ट्रायल में देरी कैदी की वजह से हो रही है (जैसे जानबूझकर तारीखें लेना या गवाहों को रोकना), तो उस देरी वाले समय को गिनती में शामिल नहीं किया जाएगा।

कैदियों की रिहाई में जेल अधीक्षक (Jail Superintendent) का रोल

पुराने कानून के नियमो के तहत कैदियों को जमानत पाने के लिए खुद अर्जी लगानी पड़ती थी, लेकिन 2026 के नए नियमों में जेल के अफसरों को काम पर लगाया गया है:

  1. रिकॉर्ड की जांच: जेल अधीक्षक का यह फर्ज़ है कि वह हर महीने कैदियों की लिस्ट चेक करे।
  2. स्वत: संज्ञान (Automatic Process): जैसे ही किसी कैदी का 1/3 या 1/2 समय पूरा होता है, जेल अधीक्षक को खुद कोर्ट में लिखित रिपोर्ट देनी होगी।
  3. गरीबों को फायदा: कई कैदी अनपढ़ या गरीब होते हैं जिनके पास वकील नहीं होते। इस नियम से अब जेल प्रशासन खुद उनकी रिहाई की बात आगे बढ़ाएगा।

कोर्ट और सरकारी वकील (Public Prosecutor) का रोल

जब रिहाई की बात आती है, तो कोर्ट सीधे आदेश नहीं देता।

  • वकील की राय: कोर्ट सरकारी वकील (Public Prosecutor) से उनकी राय पूछता है।
  • लिखित कारण: अगर जज साहब को लगता है कि कैदी को बाहर छोड़ना समाज के लिए खतरनाक हो सकता है और वे उसे आधा समय बीतने के बाद भी अंदर रखना चाहते हैं, तो उन्हें इसका ठोस कारण लिखित में देना होगा। वे अपनी मर्जी से किसी को बिना वजह अंदर नहीं रख सकते।

निष्कर्ष:

BNSS की धारा 479 उन हजारों कैदियों के लिए उम्मीद की किरण है जो सिस्टम की कमियों की वजह से जेलों में बंद हैं। अगर आप या आपका कोई जानने वाला काफी समय से जेल में है और उसका केस खत्म नहीं हो रहा, तो अपनी कानूनी स्थिति को समझने और रिहाई की प्रक्रिया शुरू करने के लिए आज ही हमारे अनुभवी क्रिमिनल वकीलों से सलाह लें।



BNSS धारा 479 के लिए अनुभवी वकील खोजें

बीएनएसएस धारा 479 पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल


क्या धारा 193 के तहत रिहा होने के बाद केस खत्म हो जाता है?

नहीं। केस कोर्ट में चलता रहेगा। आप केवल जेल से बाहर आएंगे (जमानत पर)। अगर बाद में आप दोषी पाए जाते हैं, तो आपको बची हुई सजा काटनी होगी।



पर्सनल बॉन्ड (निजी मुचलका) क्या होता है?

इसका मतलब है कि आपको जमानत के लिए किसी 'ज़मानती' (Surety) या प्रॉपर्टी के कागज़ात की ज़रूरत नहीं है। आप खुद एक कागज़ पर साइन करके वादा करते हैं कि आप हर तारीख पर कोर्ट आएंगे।



क्या जेल में बिताया गया सारा समय गिना जाता है?

हाँ, धारा 479 के तहत गिरफ्तारी के पहले दिन से लेकर आज तक का सारा समय (जिसमें पुलिस रिमांड भी शामिल है) इस जेल की अवधी में जोड़ा जाता है।



क्या वकील के बिना जेलर खुद कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया शुरू कर सकता है?

कानूनन हाँ। जेल अधीक्षक की यह ड्यूटी है कि वह कोर्ट को सूचित करे। लेकिन प्रक्रिया को तेज़ करने के लिए वकील का होना हमेशा बेहतर रहता है।