हमने अगर फ्नेन्स फाइनेंस कंपनी लोन उस


सवाल

हमने अगर किसी फ्नेन्स फाइनेंस कंपनी से लोन लिया हो और उसका 75 परसेंट मुकाम कर दिया हो लेकिन किसी कारणवश आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण हम आगे लोन ना चुका पाने की स्थिति में अपनी अगर हम पर 420 का केस करें हमें क्या करना चाहिए ताकि हम इस स्थिति से बाहर निकल सकें

उत्तर (2)


64 votes

अगर लोन वापिस नही भरा है तो कंपनी धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज नही करवा सकती है । कंपनी तभी ऐसा करती है जब लोन जिस उद्देश्य के लिए लिया गया हो उसकी बजाय लोन के पैसे को किसी और उद्देश्य के लिए प्रयोग किया गया हो इसलिए कम्पनी कभी भी ऐसा नही कर सकती कि लोन न भरने पर कस्टमर के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज करवाये। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने सतीशचन्द्र रतनलाल शाह बनाम स्टेट ऑफ गुजरात के केस में भी यही कहा है कि केवल लोन न भर पाने की असमर्थता के कारण लोन लेने वाले पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज नही करवाई जा सकती।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न