पारिवारिक न्यायालय 125 सीआरपीसी अंतरिम


सवाल

पारिवारिक न्यायालय द्वारा 125 सीआरपीसी के अंतरिम भरण-पोषण में रुपए 20000 मेंटिनेस देने का आदेश प्रार्थना पत्र की दिनांक से दिया गया है इस हिसाब से कुल ₹500000 बकाया हो गए हैं पारिवारिक न्यायालय के जज द्वारा मेरे अंतरिम भरण-पोषण में जवाब बंद कर दिया गया था जिसको मैंने अंतरिम भरण-पोषण की बहस पर प्रस्तुत किया इस वजह से जज ने अपने आदेश में लिखा है कि मैंने कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया है और जवाब बंद कर दिया गया है और उसने ₹20000 आदेश कर दिया!  हाई कोर्ट में अपील करने पर हाईकोर्ट ने आदेश को यथावत रखा और कम नहीं किया है अंतरिम आदेश होने से दखल नहीं दिया गया मैं हिंदू धर्म से हूं एक साथ ₹500000 बकाया दिया जाना संभव नहीं है मेरा वेतन कुल ₹60000 है कुछ लोन चल रहे हैंइसके आगे अपील कहां हो सकती है कौन सी धारा में होगी क्या हाईकोर्ट की सिंगल बेंच का आदेश जो 482 सीआरपीसी में दिया गया है उसको डबल बेंच में चैलेंज किया जा सकता है क्योंकि ₹500000 अचानक दिया जाना संभव नहीं है

उत्तर (2)


118 votes

कृपया कर अपने प्रकरण में जल्द से जल्द एविडेंस उसका निराकरण शीघ्र से शीघ्र करवाने का प्रयास करें ताकि अंतिम भरण पोषण आदेश जारी हो जावे एवं रुपए जो आपको बकाया देना निकल रहे हैं उसमें समाहित होने का आदेश न्यायालय द्वारा हो जावे जिससे आपको राहत मिलेगी डीबी में भी प्रयास किया जा सकता है विशेष जानकारी तथा भरण पोषण राशि कम करने हेतु संपर्क करें


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न