श्रीमान मैंने ग्रेजुएशन मेरी मार्कश


सवाल

श्रीमान मैंने ग्रेजुएशन तक और मेरी मार्कशीट मे जन्म तारीख 1980 है तथा मेरी वास्तविक आयु जन्म दिनांक 1985 है मुझे अपनी जन्म तारीख अपने डाक्यूमेंट्स पर सही कराना है कोई उचित कानूनी सलाह बताएं

उत्तर (2)


109 votes

जन्म तारीख ऑफिशियल डाक्यूमेंट्स पर बदलने के लिए, आपको आवेदन करना होगा ताकि आपका डेट ऑफ बर्थ गैजेट ऑफ इंडिया में नोटिफिकेशन जारी करके बदल दिया जाए. के लिए आपको फॉर्म भरना पड़ेगा जोकि स्टेट गवर्नमेंट के द्वारा आपके स्टेट में जारी किया जाता है साथ ही साथ दो लोकल न्यूज़ पेपर्स में, हमें यह जानकारी देनी होगी कि आपने डेट ऑफ बर्थ चेंज कराने के लिए एप्लीकेशन दिया हुआ है, दिन के अंदर किसी को आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है, अन्यथा यह अधिकार आपको दे दिया जाएगा कि आप अपना डेट ऑफ बर्थ स्वयं ही बदल दे और इसकी जानकारी गैजेट ऑफ इंडिया में छाप दी जाएगी. एक बार गजट ऑफ इंडिया में यह जानकारी आग का डेट ऑफ बर्थ चेंज हो गया है, तो आपको वह गैजेट ऑफ इंडिया का नोटिफिकेशन का प्रति और सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा, जो कि अपने आप में एविडेंस होगा कि आप की डेट ऑफ बर्थ चेंज हो गई है और वह दोनों चीजें आपको हर जगह दिखानी पड़ेगी, जहां जहां पर आप अपने डाक्यूमेंट्स पर डेट ऑफ बर्थ चेंज कराना चाहते हैं, तो दिखाने से सभी डाक्यूमेंट्स पर एक साथ आप की नई डेट ऑफ बर्थ लग जाएगी.


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में कंस्यूमर कोर्ट वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी कंस्यूमर कोर्ट वकीलों से सलाह पाए


कंस्यूमर कोर्ट कानून से संबंधित अन्य प्रश्न