पत्नी से बच्चे की कस्टडी कैसे लें? जाने पिता को चाइल्ड कस्टडी कब मिलती है
अगर आपकी पत्नी से झगड़े या तलाक के बाद बच्चा आपके पास नहीं है और आप बच्चे की कस्टडी (Child Custody) चाहते हैं, तो कानून आपको पूरा अधिकार देता है। पिता कोर्ट में 'संरक्षक अधिनियम' (GWA) और 'हिंदू अल्पसंख्यक अधिनियम' (HMGA) जैसे कानूनों के तहत बच्चे की कस्टडी पाने के लिए आवेदन कर सकता है। आमतौर पर 5 साल तक के छोटे बच्चे की कस्टडी माँ को दी जाती है, लेकिन अगर बाप यह साबित कर दे कि माँ बच्चे की ठीक से देखभाल नहीं कर रही है या माहौल बच्चे के लिए सही नहीं है, तो कोर्ट पिता को कस्टडी दे सकती है। इस आर्टिकल में, हम सीधी भाषा में समझेंगे कि एक पति अपनी पत्नी से बच्चे की कस्टडी कैसे लें? पिता कस्टडी कब मांग सकता है, और किन बातों पर कोर्ट फैसला करती है?
विषयसूची
- पिता बच्चे की कस्टडी कब मांग सकता है? कानूनी आधार
- कस्टडी जीतने के लिए पिता को क्या साबित करना चाहिए?
- पिता द्वारा चाइल्ड कस्टडी पाने के लिए मामला दायर करने की प्रक्रिया?
- कस्टडी के फैसले में कोर्ट क्या देखता है?
- बच्चे की ज़िंदगी में आपकी सक्रिय भूमिका
- माँ के खिलाफ जरुरी सबूत पेश करना
- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पिता बच्चे की कस्टडी कब मांग सकता है? कानूनी आधार
एक पिता बच्चे की कस्टडी लेने के लिए किसी भी समय कोर्ट जा सकता है, लेकिन कुछ ख़ास स्थितियाँ होती हैं जब उसका बच्चे की कस्टडी पाने का केस मज़बूत होता है:
- तलाक के बाद: जब पति-पत्नी कानूनी रूप से अलग हो रहे हों या तलाक का केस चल रहा हो।
- पत्नी से अलग होने के बाद: जब पति-पत्नी अलग रहने लगे हों और माँ ने बच्चे को अपने साथ रख लिया हो।
- माँ की लापरवाही: जब पिता के पास यह साबित करने के लिए ठोस सबूत हों कि माँ बच्चे की देखभाल में लापरवाही कर रही है, उसे स्वास्थ्य या शिक्षा संबंधी ज़रूरतें पूरी नहीं हो रही हैं।
- माँ का अस्थिर जीवन: जब माँ की जीवनशैली स्थिर न हो या आर्थिक रूप से कमज़ोर हो - (जैसे बार-बार घर बदलना, नौकरी छोड़ना, या बच्चे के साथ व्यावहार ठीक न हो)।
- बच्चे की इच्छा: जब बच्चा खुद अपने बाप के साथ रहने की इच्छा व्यक्त करे या माँ के पास रहकर मानसिक रूप से परेशान हो रहा हो।
कस्टडी के फैसले में कोर्ट क्या देखता है?
कोर्ट के लिए सबसे बड़ी बात बच्चे का सबसे बेहतरीन हित (Best Interest of the Child) है। कोर्ट का ध्यान इस बात पर होता है कि बच्चे को सबसे अच्छी परवरिश कौन दे सकता है।
- पैसा नहीं, देखभाल: कोर्ट केवल ये नहीं देखता कि आपके पास पैसा कितना है ना ही आपकी सैलरी की रसीदें देखता है, बल्कि यह देखता है कि आप बच्चे को स्थिर, सुरक्षित और खुशहाल माहौल दे सकते हैं या नहीं। अगर माँ बहुत कमाती है, पर बच्चे को समय नहीं देती, तो पिता का पक्ष मज़बूत होता है।
- लिंग नहीं, परवरिश: कानून माँ या बाप में कोई भेदभाव नहीं करता। कौन सा पेरेंट बच्चे को बेहतर शिक्षा, भावनात्मक सहारा और नैतिक मार्गदर्शन दे सकता है, यही देखा जाता है।
- बच्चे की राय: अगर बच्चा समझदार है (9 साल से अधिक आयु), तो जज अक्सर अकेले में उससे बात करते हैं ताकि उसकी इच्छा जान सकें। बच्चे की बात आपके केस को बहुत मज़बूत बना सकती है।
कस्टडी जीतने के लिए पिता को क्या साबित करना चाहिए?
अगर पिता बच्चे की कस्टडी पाना चाहते हैं, तो सिर्फ यह कहना काफी नहीं कि वे बेहतर बाप हैं। कोर्ट में आपको ये साबित करना होता है कि आप बच्चे की परवरिश, सुरक्षा और भविष्य के लिए ज़िम्मेदार और सक्रिय पिता हैं। यानी, आपको अपने “एक्टिव पैरेंट” होने के ठोस सबूत देने होंगे।
बच्चे की ज़िंदगी में आपकी सक्रिय भूमिका
कोर्ट को यह विश्वास दिलाएं कि आप सिर्फ़ पैसा देने वाले नहीं, बल्कि बच्चे की ज़िंदगी का अहम हिस्सा हैं। आपकी साबित करना होगा:
- पढ़ाई और स्कूल से जुड़े रिकॉर्ड: बच्चे की PTM अटेंड करने, फीस भरने, होमवर्क में मदद करने, या शिक्षक से बातचीत के रिकॉर्ड पेश करें।
- स्वास्थ्य की देखभाल: अगर बच्चे को बीमार होने पर आप डॉक्टर के पास लेकर गए, टीकाकरण करवाया या मेडिकल खर्च आप उठाते रहे हैं, तो उनके बिल और रिकॉर्ड बेहद काम के होते हैं।
- सपोर्ट सिस्टम: अगर दादा-दादी या घर के अन्य सदस्य बच्चे की देखभाल में मदद करते हैं, तो उनके बयान और पारिवारिक माहौल की स्थिरता भी कोर्ट के लिए सकारात्मक सबूत हैं।
माँ के खिलाफ जरुरी सबूत पेश करना
आपको यह साबित करना होगा कि माँ के साथ रहने से बच्चे के हित को नुकसान हो रहा है:
- बच्चे की मानसिक/शारीरिक उपेक्षा: अगर माँ बच्चे को स्कूल नहीं भेज रही, उसकी पढ़ाई या हेल्थ को नज़रअंदाज़ कर रही है, तो यह कस्टडी में आपके पक्ष को मज़बूत कर सकता है।
- अस्थिर/अनैतिक जीवनशैली: अगर माँ की कोई नशे की आदत है, उसका आपराधिक रिकॉर्ड है, या वह लगातार शहर बदल रही है जिससे बच्चे की पढ़ाई रुक रही है। तो यह दिखाता है कि बच्चा स्थिर माहौल में नहीं रह रहा।
- झूठी FIR का इस्तेमाल: अगर माँ ने तलाक के दौरान झूठी क्रिमिनल FIR का इस्तेमाल किया है और यह साबित हो जाता है, तो कोर्ट इसे बच्चे के ख़िलाफ़ कानूनी प्रक्रिया के दुरुपयोग के रूप में देख सकती है।
पिता द्वारा चाइल्ड कस्टडी पाने के लिए मामला दायर करने की प्रक्रिया?
कस्टडी का केस एक व्यवस्थित प्रक्रिया के तहत फैमिली कोर्ट में चलता है। एक पति को पत्नी से बच्चे की कस्टडी पाने के लिए ये कदम उठाने होते हैं:
1. वकील चुनना: सबसे पहले फैमिली लॉ में अनुभवी वकील से मिलें। वकील को सभी ज़रूरी दस्तावेज़ दिखाएं।
2. याचिका तैयार करना (Drafting the Petition):
- वकील संरक्षक अधिनियम (GWA) या हिंदू अल्पसंख्यक अधिनियम (HMGA) के तहत याचिका तैयार करेगा।
- याचिका में यह साफ़-साफ़ बताया जाता है कि पिता बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए क्यों सबसे उपयुक्त है, और माँ के पास बच्चे का हित कैसे खतरे में है।
3. दस्तावेज़ जमा करना (Document Submission): सभी सबूतों (स्कूल रिकॉर्ड, फोटो, फाइनेंशियल स्टेटमेंट आदि) की कॉपी याचिका के साथ कोर्ट में जमा की जाती है।
4. कोर्ट में फ़ाइल करना (Filing): याचिका को सही फैमिली कोर्ट में फीस भरकर फ़ाइल किया जाता है।
5. नोटिस (Summon): कोर्ट माँ को याचिका का जवाब देने के लिए नोटिस (समन) भेजती है।
6. अंतरिम आदेश (Interim Order): पिता को कोर्ट से अंतरिम कस्टडी (केस के दौरान अस्थायी कस्टडी) या नियमित मुलाक़ात का अधिकार तुरंत मांगना चाहिए।
7. सबूत और गवाह: दोनों पक्षों द्वारा अपने सबूत पेश किए जाते हैं और गवाहों से सवाल-जवाब (जिरह) किए जाते हैं।
8. जज का अंतिम फ़ैसला: सभी साक्ष्यों और बच्चे से बातचीत के आधार पर कोर्ट अंतिम फ़ैसला सुनाता है।
अक्सर कस्टडी के मामलों में एक छोटी-सी गलती भी केस को पलट सकती है। इसलिए अगर आप अपनी पत्नी से बच्चे की कस्टडी पाना चाहते है या इस विषय में कोई कानूनी सलाह लेना चाहते है तो अभी हमारे चाइल्ड कस्टडी एक्सपर्ट वकीलों से बात करे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या पिता को 5 साल से छोटे बच्चे की कस्टडी मिल सकती है?
आमतौर पर 5 साल से छोटे बच्चे की कस्टडी माँ को दी जाती है, लेकिन अगर वह यह साबित कर दे कि माँ या तो बच्चे की उपेक्षा कर रही है या उसकी जीवनशैली बच्चे के लिए खतरनाक है।
क्या पिता को कस्टडी मिलने के बाद भी बच्चे की माँ को गुज़ारा भत्ता देना पड़ता है?
नहीं। अगर पिता को कस्टडी मिलती है, तो उसे माँ को गुज़ारा भत्ता (Alimony) नहीं देना होता। बल्कि, कोर्ट माँ को भी बच्चे के पालन-पोषण के लिए खर्च देने का आदेश दे सकता है।
क्या पिता बिना तलाक के बच्चे की कस्टडी मांग सकता है?
हाँ, अगर पति-पत्नी अलग रह रहे हैं और बच्चा माँ के पास है, तो पिता बच्चे के हित में कस्टडी या मिलने का अधिकार मांग सकता है।
कोर्ट कस्टडी का फैसला करने में कितना समय लेता है?
इसमें 6 महीने से लेकर 2 साल तक का समय लग सकता है। हालाँकि, कोर्ट बच्चे के मामलों को जल्दी निपटाने की कोशिश करता है।