NALSA Token Registration कैसे करें | लोक अदालत आवेदन प्रक्रिया 2025
अगर आपका कोई ट्रैफिक चालान पेंडिंग है या कोई केस कोर्ट में चल रहा है और आप मुफ्त कानूनी सलाह या अपना चालान माफ़ करवाना चाहते है तो आपको लोक अदालत में अपना केस लगाना होता है जिसके लिए पहले NALSA Lok Adalat Token Registration करना जरूरी होता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको नालसा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी केस से जुडी जानकारी भरनी होता है, और वहीं से आपको टोकन नंबर मिल जाता है। इसी टोकन से आपका केस लोक अदालत में लिस्ट होता है।
इस लेख में, हम आपको नालसा टोकन कैसे प्राप्त करें, लोक अदालत के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, और इससे जुड़ी पूरी प्रक्रिया 2026 में क्या है, इसकी पूरी और आसान जानकारी देंगे। हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे कि नालसा लोक अदालत की वेबसाइट पर टोकन रजिस्ट्रेशन कैसे होता है और आप घर बैठे ही अपना आवेदन कैसे पूरा कर सकते हैं।
विषयसूची
- लोक अदालत टोकन रजिस्ट्रेशन क्या होता है?
- NALSA टोकन रजिस्ट्रेशन और लोक अदालत आवेदन प्रक्रिया 2026
- नालसा और लोक अदालत किस तरह के मामलो का निपटारा करती है?
- लोक अदालत टोकन रजिस्ट्रेशन के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स
- स्टेप 1: NALSA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
- स्टेप 2: नया नालसा अकाउंट बनाएँ या लॉगिन करें
- स्टेप 3: आवेदन फॉर्म भरें (Fill Application Form)
- स्टेप 4: NALSA Token जनरेट करें
- स्टेप 5: आवेदन की स्थिति ट्रैक करें
- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लोक अदालत टोकन रजिस्ट्रेशन क्या होता है?
NALSA की फुल फॉर्म यानि पूरा नाम है National Legal Services Authority. हिंदी में इसे राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के नाम से जाना जाता है। नालसा समाज के आर्थिक रूप से कमज़ोर और पिछड़े वर्ग के लोगो को मुफ्त कानूनी सहायता देने का काम करती है। यह संस्था केस जल्दी निपटाने के लिए लोक अदालत का आयोजन करती है। इसमें ट्रैफिक चालान, बैंक लोन विवाद, प्रॉपर्टी विवाद और पारिवारिक झगड़ो जैसे केस जल्दी और बिना ज्यादा खर्च के निपटा दिए जाते हैं।
लोक अदालत में केस लगाने के लिए सबसे पहले टोकन रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है। इसे ही NALSA Lok Adalat Token Registration कहते हैं। जब आप NALSA की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करते हैं, तो यह टोकन अपने आप बन जाता है।
नालसा और लोक अदालत किस तरह के मामलो का निपटारा करती है?
नालसा और लोक अदालतें कई तरह के विवादों को सुलझाने का काम करती हैं। इनमें शामिल हैं:
- ट्रैफिक चलान माफ़ी
- पारिवारिक विवाद (जैसे तलाक, गुज़ारा भत्ता, संपत्ति बँटवारा)
- पैसे से जुड़े विवाद (कर्ज़, लोन, बैंक से संबधित केस)
- रोज़गार और मजदूरी विवाद
- जमीन या प्रॉपर्टी के झगड़े
- मोटर वाहन दुर्घटना क्लेम (Motor Vehicle Accident Claims)
- सरकारी योजनाओं से जुड़े विवाद
- समझौते योग्य छोटे आपराधिक मामले
लोक अदालत टोकन रजिस्ट्रेशन के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स
- पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
- केस से जुड़े डॉक्यूमेंट्स (वाहन आरसी, चालान, एग्रीमेंट, बिल, कोर्ट कॉपी आदि)
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- एड्रेस प्रूफ
NALSA टोकन रजिस्ट्रेशन और लोक अदालत आवेदन प्रक्रिया 2026
लोक अदालत में आवेदन के लिए NALSA टोकन रेगिस्ट्रशन की प्रक्रिया बहुत आसान है।आपको बस नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है जो है:
स्टेप 1: NALSA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
सबसे पहले, NALSA की आधिकारिक वेबसाइट (https://nalsa.gov.in/) पर जाएँ। वेबसाइट होमपेज पर आपको दिए गए विकल्पों में से Lok Adalat Token Registration पर क्लिक करें।
स्टेप 2: नया नालसा अकाउंट बनाएँ या लॉगिन करें
अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो आपको "New User" या "Register Now" पर क्लिक करके एक नया अकाउंट बनाना होगा। Nalsa Registrtaion के लिए आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य मांगी गई बेसिक जानकारी देनी होगी। अगर आप पहले से ही रजिस्टर्ड हैं, तो आप सीधे अपने मोबाइल नंबर और OTP से लॉगिन कर सकते हैं।
स्टेप 3: आवेदन फॉर्म भरें (Fill Application Form)
लॉगिन करने के बाद, आपके सामने लोक अदालत आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इस फॉर्म में आपको निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी:
- अपनी पर्सनल जानकारी: आपका नाम, पता, आधार नंबर, ईमेल आईडी, और फोन नंबर।
- केस की जानकारी: केस का प्रकार (जैसे - सिविल, आपराधिक, पारिवारिक), दूसरे पक्ष का नाम पता, और आपके केस से जुडी बेसिक जानकारी।
- डॉक्यूमेंट अपलोड करें: आपको अपने केस से जुड़े ज़रूरी दस्तावेज़, जैसे – पहचान पत्र, पते का प्रमाण, चालान नंबर या केस से संबंधित कागज़ात की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करनी पड़ सकती है।
स्टेप 4: NALSA Token जनरेट करें
सारी जानकारी भरने और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद, फॉर्म को सबमिट करें। फॉर्म सबमिट होते ही आपकी स्क्रीन पर एक NALSA टोकन नंबर जनरेट हो जाएगा। यह नंबर आपको SMS और ईमेल के ज़रिए भी भेजा जाएगा।
स्टेप 5: आवेदन की स्थिति ट्रैक करें
टोकन मिलने के बाद, आप टोकन नंबर का उपयोग करके कभी भी अपने आवेदन की स्थिति (Status) ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।
जाने - लोक अदालत में चालान माफ़ कैसे होता है - पूरी प्रक्रिया
निष्कर्ष: NALSA Lok Adalat Token Registration की प्रक्रिया अब पहले की अपेक्षा आसान हो गयी है। आप इसे ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए या फिर नजदीकी लीगल सर्विसेज अथॉरिटी में जाकर कर सकते हैं। अगर अभी भी आपको नालसा टोकन रजिस्ट्रेशन या लोक अदालत से जुड़ी कोई भी जानकारी या कानूनी मदद चाहिए तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके हमसे कानूनी सलाह ले सकते है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
NALSA Token क्या होता है?
NALSA टोकन एक डिजिटल कोड है जो लोक अदालत में केस रजिस्टर करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय जनरेट होता है। नालसा कोड से आप अपनी एप्लीकेशन का स्टेटस भी ट्रैक कर सकते है।
क्या ऑफलाइन भी टोकन रजिस्ट्रेशन हो सकता है?
हां, आप DLSA या Taluka Legal Services Authority ऑफिस जाकर ऑफलाइन भी टोकन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
क्या लोक अदालत में आवेदन करने के लिए कोई फीस लगती है?
टोकन रजिस्ट्रेशन के बाद केस कितने दिन में लोक अदालत में लिस्ट होता है?
नालसा ऑफिसियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन और टोकन बनने के बाद आमतौर पर अगली लोक अदालत की तारीख पर आपका केस लिस्ट हो जाता है।