Mera Ek sawal he 1din shadi ke baad agar ladki chali jaye apne maa baap ke ghar Ar fir wh jiwan jine


सवाल

Mera Ek sawal he 1din shadi ke baad agar ladki chali jaye apne maa baap ke ghar Aur fir woh jiwan jine ke kharch ki mang kare Toa kiya kare please Koi salah de Aur cort ne fesla diya ho Ki woh ladki ko kharch de toa ush fesle ko change karne Ke liye Kiya karna chahiye

उत्तर (3)


269 votes

नमस्कार ,

अगर आप कोर्ट के दिए निर्णय से सहमत नहीं है तो आप उस फैसले को चैलेंज कर सकते हैं . और कोर्ट से यह गुजारिश कर सकते हैं की आप अपनी पत्नी को रखने को तैयार है परंतु उनके इरादे शादी से पहले ही नेक नहीं थे और इसी वजह से वह शादी के अगले दिन ही अपने घर वापस चली गई और आपके ऊपर दबाव डालने लगी गुजारा भत्ता देने के लिए . और कोर्ट में रेस्टीट्यूशन आफ कंजगाल राइट्स , सेक्शन 9 हिंदू मैरिज एक्ट के तहत उनको घर वापस बुलाने की याचिका दर्ज कर सकते हैं और कोर्ट से यह मांग कर सकते हैं कि आप उन्हें अपने साथ रखना चाहते हैं .

धन्यवाद

141 votes

जैसा कि आपने बताया शादी के 1 दिन के बाद लड़की घर छोड़कर चली गई और आप से खर्चा मांग रही हैं तो आप सबसे पहले उन्हें कानूनी तौर पर बुलाने की कोशिश करें .आप उन्हें आरसीआर का नोटिस भेजें अगर वह वापस ना आए और खर्चे का केस कोर्ट में डाल देती हैं .ऐसी स्थिति में आप साबित करें कि आप कौन है साथ रखना चाहते हैं , परंतु वहां खुद बिना कारण के घर छोड़कर चली गई . कोट अगर इसमें आप के खिलाफ दे देता है तो हाई कोर्ट में अपील कर सकते हैं .इस केस के लिए किसी फैमिली वकील से संपर्क करें.


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न