Gjara bhaa k sambndh me ar alak k smbndh memai apne pai se alag rhe h ghr vale bhi sppr nhi kr rhe s


सवाल

Gujara bhatta k sambndh me aur talak k smbndh me..mai apne pati se alag rhte hu ghr vale bhi support nhi kr rhe sasural vale gujaRe k liye paise dene se mna kr rhe. Aise me plz btaeye k mai kya kr skte hu

उत्तर (3)


341 votes

आपके सवाल के जवाब में विधिक सलाह है कि जितनी जल्दी हो सके पारिवारिक न्यायालय में गुजारा भत्ता का मुकदमा अपने पति तथा ससुराल वालों के खिलाफ दाखिल करें तथा उसके तुरंत पश्चात ही तलाक का मुकदमा अपने पति के खिलाफ पारिवारिक न्यायालय में दाखिल करें

307 votes

आप अपने जिले के पारिवारिक न्यायालय में गुजारा भत्ता के लिए धारा 125 आपराधिक प्रक्रिया संहिता का मुकदमा दायर कर अपने पति से गुजारा भत्ता प्राप्त कर सकती हैं और यदि कोई बच्चा है तो उसके लिए भी उसी मुकदमें में गुजारा भत्ता हासिल कर सकती हैं , इस मुकदमे में आप मुकदमे के दौरान हुए खर्चो के लिए भी मुकदमा चलने के दौरान ही अंतरिम गुजारा भत्ता हासिल कर सकती हैं ।
जरूरत इस बात की है की आपको एक बेहतर अधिवक्ता मिले और वह पूरी तत्परता से आप के मुकदमे को न्यायालय के सामने प्रस्तुत करें । इन मुकदमों में आजकल समय ज्यादा लगने लगा है इसलिए धैर्य के साथ पैरवी करें ।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न