4 फरवरी मेरी शादी साल है। मेरी ससुराल व


सवाल

4 फरवरी को मेरी शादी को एक साल हुआ है। लेकिन मेरी ससुराल वालों ने मुझे 8 महीने में ही घर से निकल दिया। ऐसे में मैं 156/3 में कोर्ट चली गयी। और साथ ही crpc 125 का फैमिली कोर्ट से अपील की है कि मुझे जीवन यापन के लिए मेरे पति से खर्च दिलवाये। लेकिन पति ने कोर्ट का नोटिस भी नही लिया और मुझे धमकी देता है कि कुछ नही दूंगा। ऐसे में मेरा पति क्या कर सकता है। और उसके लिए मुझे क्या करना चाहिए।

उत्तर (2)


122 votes

कोर्ट से सम्मन गए है जो आपके पति ने नही लिए जो भी कारण होगा वो रिपोर्ट कोर्ट में दी जाएगी जो व्यक्ति सम्मन लेकर गया है और यदि दोबारा से सम्मन लेने से इनकार किया गया है तो कोर्ट bailable वारन्ट भी इशू कर सकती है और तब भी पेश नही होते है आपके पति तो नॉन bailable वारण्ट से पुलिस द्वारा अरेस्ट भी हो सकते है आपके पति ।
कोर्ट में तो पेश होना ही होगा सम्मन लिए हो और आये न हो या सम्मन लेने से इनकार किया हो दोनो ही स्थिति में कोर्ट वारण्ट जारी कर सकती है।
और अगर आपको मारपीट व जान से मारने की धमकी मिल रही है तो आप पुलिस में कंप्लेंट कर सकती है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न