1मेरे पिताजी नाम ज़मीन है।2 पिताजी मात


सवाल

1.मेरे पिताजी के नाम से ज़मीन है।2. पिताजी और माताजी बिना वसीयत और बंटवारा के गुज़र गए हैं।3. हम तीन भाइयों के बीच मौखिक (बिना किसी कागज़ के) बंटवारे के आधार पर 15 वर्षों से पूर्णतया अलग कमाना,खान-पान, निवास आदि के साथ निवास करते आ रहे हैं। अभी 2019 में हमें मिली ज़मीन पर अन्य दोनों भाइयों की मौखिक सहमति पर सिर्फ और सिर्फ हमारे बेटों ने अपनी कमाई से घर बनाया है। बनाते समय किसी ने किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं की। बन जाने के बाद दूसरों के सिखाने पर अब हिस्से की मांग करता है। क्या किया जाए? कृपया सलाह देने का कष्ट करें। आपका बहुत आभारी रहूंगा।

उत्तर (2)


204 votes

पहले आप यह बताएं की आपके पास कोई सबूत है उन्होंने आपको उनकी सहमति से बनाने के लिए मंजूरी दी थी , दूसरा क्या आपके पास इस बात का प्रमाण है की घर आपके बेटों ने अपने पैसों से बनाया है , कोई भी कागज जैसे कोई लोन लिया हो घर बनाने के लिए , लोन किसके नाम है ?


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न