हेलो सर एंड मैडम महिला हु फरीदाबाद हूं


सवाल

हेलो सर एंड मैडम में एक महिला हु में फरीदाबाद से हूं मेरी ससुराल दिल्ली है मेरी शादी को पाँच साल हो गए हैं। शादी के चार महीने बाद से ही मेरी ससुराल मुझे परेशान कर रहे हैं। मेरे साथ घरेलू हिंसा करते और बात-बात पर निकाल देते पहले पहले भी ये मुझे घर से निकाल चुके हैं दिनांक 17/05/2021 को मेरा मेरे घर वालो के साथ मेरे बच्चे को लेकर झगड़ा हो गया था मेरी ससुराल वालो ने मिल कर मुझे मारा है देवर ने मुझ पर जूठा पानी का गिलास देकर मारा जिस से मेरा सर फट गया था जिस से सारा मोहला इक्खता हो गया था फिर महोले वालोने पुलिस को सूचना दी पर अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की क्या आप मेरी इस समस्या में मेरी कोई मदत कर सकते है

उत्तर (2)


188 votes

आपके प्रश्न के अनुसार आपका विवाह 5 साल पहले दिल्ली में हुआ था और आप बता रही हैं कि शादी के चार 6 महीने बाद से ही मेरे ससुराल वाले मुझे परेशान कर रहे हैं तथा एक बार आपके देवर ने कांच का ग्लास भी आप के सर में दे मारा था जिससेआपका सर फट गया था और आपने अपने ससुरालियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी थी और उक्त घटना दिनांक 17 5 2021 की है तो मैं आपको बता दूं कि यदि आपकी तहरीर पर कोई कार्यवाही पुलिस वालों को करनी होती तोअब तक हो चुकी होती क्या आपने अपने सिर की चोट की मेडिकल परीक्षण करवाया था तथा यदि आपने मेडिकल करवाया था तो उसमें चोट किस प्रकार की थी तथा आपको तहरीर देने के बाद थाने से कोई प्रथम सूचना रिपोर्ट की नकल नहीं मिली है तो आप की तहरीर पर कोई मुकदमा आप की ससुराल वालों के विरुद्ध पंजीकृत नहीं हुआ है वरना आपको प्रथम सूचना रिपोर्ट की एक कॉपी दी जाती अब आपके पास तमाम विकल्प खुले हैं आप अपने ससुराल वालों के विरुद्ध घरेलू हिंसा दहेज उत्पीड़न और यदि आप अपने पति से अलग रह रही हैं तो अपने बच्चे और अपना जीवन यापन के लिए गुजारा भत्ता ले सकती हैं जो आप का कानूनी अधिकार है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न