हम क्या ससुराल जा सकते हैं वह रहने अगर पति अलग से घर में रहते हैं


सवाल

मेरा नाम राधिका पांडेय हैं मेरी शादी लव थी जो हम ओर मेरे पति ने आर्य समाज मंदिर से की थीं,शादी के बाद हमे हमारे पति ने शादी की बात अपने घर बता दिया उनको हम एक्सेप्ट थे पर मेरे पति हमे अपने घर नही ले गए हमारे कहने पर पढ़ाई पूरी होने और मेरे पैर का ऑपरेशन होने के बाद चलेंगे कहते थे और मेरे सास ससुर मेरे घर लखनऊ भी आते जाते थे मिलने हम से मेरे पति हर महीने घर जाते थे अपने हमे नही ले जाते थे हम एक विकलांग महिला हैं शादी के 4 साल 5 महीने हो गए फिर सास ससुर मेरे दहेज की मांग करने लगे तभी हमे ससुराल ले जयेंगे ओर मेरे पति भी उनका ही साथ देने लगे इन सब बात की टन्सन ही थी कि मेरे पति अचानक से हमसे लड़ाई ओर मार पीट कर घर से अभी 2 oct ko चले गए फ़ोन भी नही उठा रहे हैं और सास ससुर से बात की तो वो हमें उल्टा सीधा बोल हम नही जनते बोल रहे हैं हम ने उनसे कहा कि हम घर आ रहे हैं तो हमे धमकी देते हैं हम ने लखनऊ से हर जगह कंप्लेन की पर पुलिस या कोई भी कार्यवही नहीं कर रहे हैं हम अपने ससुराल जाना चाहते हैं क्यों कि हम जनते है मेरे पति अपने घर पर हैं हम क्या ससुराल जा सकते हैं वह रहने pls बताइये

उत्तर (2)


239 votes

आपके द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में विधिक सलाह यह है की सबसे पहले आप अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रथा का मुकदमा लखनऊ सिविल कोर्ट में दाखिल करें तत्पश्चात घरेलू हिंसा का मुकदमा अपने पति के ऊपर सिविल कोर्ट लखनऊ मैं दाखिल करें . जितनी जल्दी हो सके दोनों मुकदमा अदालत में दाखिल कर दें मुकदमा दाखिल होने के पश्चात जब नोटिस आपके ससुराल पक्ष को तथा आपके पति को मिलेगी तब या तो आप के पति व ससुराल वाले आपको वापस घर में रखने को तैयार हो जाएंगे या फिर आपके द्वारा दाखिल मुकदमा का जवाब न्यायालय में दाखिल करेंगे . यदि आपके ससुराल वाले तथा पति आपको बुलाने क्या आप से सेटेलमेंट की बात करते हैं तो आप मुकदमा वापस लेने के एवज में अपने ससुराल अपने पति के साथ खुशी खुशी जीवन व्यतीत करने के लिए स्वतंत्र होंगी .


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न