हमारी जमीन कब्जा रखा क्या सुप्रीम कोर


सवाल

हमारी जमीन पर किसी और ने कब्जा कर रखा है क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार हम अपनी जमीन से मालिकाना हक हो चुके हैं क्या यह बात कहां तक सत्य हैं उस जमीन पर मुझे किसान के लिए का बनवाना है पटवारी प्रमाण पत्र नहीं दे रहा है बोल रहा है कि कब्जा किसी और का है फिर तू जमीन तुम्हारे नाम है क्या मैं अपनी जमीन से मालिकाना हक खो झुका हूं क्या

उत्तर (2)


144 votes

कब्जा और मालिकाना हक यह दोनों अलग-अलग चीजें हैं अगर किसी जमीन पर कब्जा किसी एक व्यक्ति का है और मालिकाना किसी दूसरे व्यक्ति का है तो इसमें सिविल केस की प्रक्रिया प्रारंभ होती है और सिविल केस को संबंधित न्यायालय में डालना होगा और अपने मालिकाना हक को वहां साबित करना होगा जिसके बाद जो न्यायिक प्रक्रिया है उससे कब्जा दिलाए जाने की व्यवस्था की जाती है तो पहले आपको अपना जो मालिकाना हक है उसके अनुसार सिविल वाद दायर करना चाहिए जिसके बाद आपको गलत कब्जा धारी को कब्जे से हटाने की प्रक्रिया न्यायालय के माध्यम से करनी होगी


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न