सेवामें श्रीमान जी महोदय मेरी शादी 12 स


सवाल

सेवामें श्रीमान जी महोदय मेरी शादी को 12 साल हो चुके हैं महोदय पिछले 8 वर्षों से हम लोग एक ही मकान में अलग अलग रहते हैं हमारी लोगों की आपस में बिल्कुल एक भी विचार नहीं मिलते हैं मेरी एक लड़की और एक लड़का जो क्रमशः 10/11 साल के हैं लड़का मेरे साथ एवं लड़की पत्नी के साथ रहती है पिछले 8 वर्षों से हम दोनों में किसी भी प्रकार का कोई सम्बन्ध नही है महोदय मेरे पास किसी भी प्रकार का कोई रोजगार नहीं है हमारा शहर के बीच में एक भवन हैं जो कि किराए पर दिया हुआ है उसमें से 4000 प्रति माह आपस में बँट जाता है महोदय क्या मैं दूसरी शादी कर सकता हूँ अथवा नहीं शादी होने के बाद बँटवारा किस प्रकार से होगा कृपया उचित सलाह दोनों की महती कृपा करेंगे

उत्तर (2)


266 votes

हिन्दू विवाह अधनियम के अनुसार कोई भी आदमी या औरत बिना तलाक के दूसरी शादी नहीं कर सकते ये एक अपराध की श्रेणी मे आता हा तलाक लेने के बाद आप दूसरा विवाह कर सकते है पर आपको अपने पत्नी तथा बच्चो को दैनिक भत्ता देना पड़ेगा


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न