सर मेरी शादी 2016 हुईं साल पति रही वो हमेश


सवाल

सर मेरी शादी 2016 में हुईं एक साल तक पति के साथ रही मगर वो हमेशा मारता था पति का सुख नहीं देता था जिसकी वजह से मैं मायके आ गई दो साल के बाद उसने कोर्ट में केस किया कि रखता हू या आपसी समजातो कर के पैसे दे के तलाक देता हू हम पैसे लेने तयार हो गए मगर ना उसने पैसे दिए ना घर ले गया बाद मै पता चला कि उसने दूसरी शादी कर ली मगर दूसरी पत्नी भी एक महीना रहकर वापस चली गई अब उसके वकील का कहना है किपैसे लेके समझोता कर लो हम तैयार थे फिर पैसे देने कि तारीक आने के बाद पैसे देने के लिए मुखर गया जबकि वह सरकारी नौकरी पै है मेरा मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता उचित सलह दीजिए

उत्तर (2)


300 votes

जैसा कि आपने बताया आपकी शादी सन 2016 में हुई थी तथा पति के तंग करने के कारण आप वर्तमान में अपने पति से अलग रह रही हैं और आपके पति ने आप को ले जाने के लिए धारा 9 हिंदू विवाह अधिनियम का मुकदमा दायर किया हुआ है जिसमें कुछ फैसले की बातचीत भी चलें सट्टा पैसे का लेनदेन होना था मगर आपका पति मुकर गया और ना ही पैसे दिए ऐसी परिस्थिति में आप अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न घरेलू हिंसा मैं भरण पोषण का मुकदमा दायर कर सकती हैं आपका पति सरकारी नौकरी में है तो आपको भरण पोषण की धनराशि दी बहुत ज्यादा उसको देनी पड़ेगी


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न