सर मुझे समस्या पैतृक मकान मुझे मकान हि


सवाल

सर मुझे यह समस्या है कि पैतृक मकान में मुझे जो मकान का हिस्सा मिला था जिसका आगे का हिस्सा मेरे कब्जे में है तथा पीछे का हिस्सा मेने अपने सगे भाई को ऐसे ही इस्तेमाल के लिए दिया था जो आज मुझे आवश्यकता पड़ने पर वापस नही कर रहा है पैतृक मकान स्वर्गवाषि माता के नाम पर है इस स्थिति में में क्या करूँ

उत्तर (2)


207 votes

नमस्कार ,
अगर आपको लगता है कि आपकी प्रॉपर्टी का विभाजन सही तरीके से नहीं हुआ है और अब कब्जे के कारण आप लोगों को असुविधा हो रही है तो आप कोर्ट में उस घर के विभाजन के लिए याचिका दर्ज कर सकते हैं . इस याचिका के द्वारा आपके घर का विभाजन कोट द्वारा होगा और जिसके हिस्से में जो भी भाग आता है वह उसका होगा .

आप अपने नजदीकी न्यायालय में जाकर एक अच्छे प्रॉपर्टी वकील से मिले जो आपका इस कार्य में सहयोग कर सके .
धन्यवाद


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न