सर नाम घनश्याम ठाकुर मेने 16012018 सिविल को


सवाल

सर मेरा नाम घनश्याम ठाकुर है व मेने 16/01/2018 को सिविल कोर्ट जोबट में एक 50000/- का चेक बाउंस का केस रजिस्टर किया था, जिसे मेरे वकील द्वारा 14/07/2018 को लोक अदालत में समझौता करवाकर बंद कर दिया गया था, और हमारा समझौता यह था, की वह मुझे हर महीने 25000 रूपये दो क़िस्त में देने का वादा किया था, और उसका अग्रीमेंट भी किया था, मगर उसने मुझे केवल 15000 रूपये मात्रा ही दिए थे, और कई बार बोलने के बाद भी वह मुझे पेमेंट नहीं दे रहा है, मेने मेरे वकील को भी कई बार केस आगे बढ़ने को कहा मगर वह भी मुझे टाल रहा है, तो मुझे क्या करना चाहिए, कृपया समाधान बताये।

उत्तर (3)


143 votes

वह समझौते की कॉपी आपको देनी होगी प्रभु अगर समझौता आप जो कह रहे हैं उसके अनुसार 25000 25000 करके दो किस्तों में पैसे आपको देने थे अगर उसने नहीं दिए हैं तो इसके लिए रिकवरी सूट मेंटेन हो जाएगा पैसे देने पड़ेंगे और यह आर्डर कंप्लेंट्स होने लायक है पैसे आपके मिल जाएंगे

335 votes

आपको दूसरा वकील करके केस दायर कर देना चाहिए. हो सकता है आपका वकील सामने वाली पार्टी से मिल गया हो. इसलिए जो भी करना है तुरंत ही कीजिए, वरना आपको पछताना न पड़े. इस केस में मैं आपकी बखूबी मदद कर सकता हूं ,आपको लोक अदालत द्वारा फैसला दिया गया था वही कायम रहेगा नहीं तो आप इस पर अन्य कई तरह के आपराधिक मामले भी चला सकते हैं चेक बाउंसिंग के तहत और चीटिंग के तहत.


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न