सर अपनी आर्थिक परेशानियों वो चलते मैं


सवाल

सर, अपनी आर्थिक परेशानियों वो चलते मैंने अपने बेटे का प्राइवेट स्कूल फीस पे नही कर पाया था। तथा फीस पे ना करने की स्थिति में स्कूल ने मेरे बेटे को अगले क्लास में प्रवेश देने से इंकार कर दिया था। मजबूरी में मैंने अपने बेटे का एडमिशन पास के ही दूसरे स्कूल में करा दिया जहां की फीस भी नॉमिनल थी। परंतु उसके पुराने स्कूल ने अभी तक मेरे बेटे का टीसी मुझे नही दिया । केवल मार्कशीट के आधार पर मैंने अपने बेटे का दाखिला दूसरे स्कूल में करा दिया था। अब जब मैं उसके पुराने स्कूल से टीसी मांगने जा रहा तो वे टीसी देने से इंकार कर रहे। मेरी आर्थिक स्थिति ऐसी नही कि मैं उनका फीस पे कर सकूं। कृपया इस संबंध में उचित सलाह देते हुए मुझे बताएं कि क्या आर्थिक तंगी के चलते मात्र स्कूल फीस पे ना कर पाने के चलते मेरे बेटे का टीसी रोककर उसको आगे पढ़ने से रोका जा सकता है? स्कूल फीस पे ना कर पाने की स्थिति के स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्र को टीसी ना प्रदान करना न्याय संगत है? इस संबंध में ऐसी परिस्थिति में मुझे क्या करना चाहिए और कहां शिकायत करना चाहिए ?

उत्तर (2)


191 votes

तंगी के कारण स्कूल की फीस अदा ना कर पाऊं तो स्कूल आपके बच्चे की ट्रांसफर सर्टिफिकेट नहीं रोक सकता है स्कूल को आपके द्वारा मांगे जाने पर बच्चे की टीसी देनी ही होगी अन्यथा की स्थिति में स्कूल आपराधिक एवं दीवानी दायित्व के अधीन रहेगा और स्कूल पर पेनल्टी या कोई अन्य दंड लगाया जा सकता है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न