श्रीमान जी 2015 मैं कंपनी जॉब जिसके मेरी


सवाल

श्रीमान जी 2015 में मैं एक कंपनी में जॉब करता था जिसके द्वारा मेरी सैलरी नहीं दी गई थी लेबर कोर्ट में मैंने अप्लाई किया था एक मेहरबान वकील के माध्यम से कोर्ट का डिसीजन 5 साल बाद मेरे फेवर में आया परंतु अभी डिसीजन आने के बाद भी मुझे अभी तक पेमेंट नहीं मिला है जो मेरे पिछले वकील थे वह कारण बस रिटायरमेंट ले चुके हैं अब आगे मेरे पास कोई हेल्प नहीं है डिसीजन आए 5 से 6 साल हो चुके हैं अब मैं क्या करूं

उत्तर (2)


79 votes

कोर्ट के फैसले (डिक्री/ऑर्डर) के अनुपालन के लिए सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 21 के तहत संबंधित कोर्ट में निष्पादन याचिका दायर करें। आपके पास डिक्री की तारीख से 12 साल के भीतर निष्पादन याचिका डालने का अधिकार है। निष्पादन याचिका में कोर्ट उस पार्टी से भुगतान कराने के लिए कुर्की, जब्ती, वेतन-अटैचमेंट, बैंक खाते अटैच करवाने जैसे आदेश दे सकती है।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न