श्रीमान जी हमारे गांव प्रधान सरकारी य


सवाल

श्रीमान जी हमारे गांव में प्रधान सरकारी योजनाओ के के पैसौ का दुरुपयोग कर रहा है जैसे कच्ची रास्तो पर थोडी मिट्टी डालकर पूरे काम दिखा कर,वृक्षारोपण मे पेड़ खरीदे दिखा दिये लगाये कही नही,सोलर लाइट कि ज्यादा किमत दिखाई ,सड़को मे घटिया सामग्री लगाकर पैसा हड़प कर राहा है कृपया बताये कहा और कैसे उसके खिलाफ कार्यावाही करे आपकी अति कृपा होगी।धन्यवाद

उत्तर (2)


258 votes

यदि आपके पास इस बात के सबूत है तो आप इसके लिए अपने जिले के उपायुक्त/डी .एम/डी. सी. को लिखित में शिकायत दे दे वो जांच के आदेश दे देंगे और अगर इसमें कोई घोटाला पाया गया तो गांव प्रधान व जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही भी करेंगे। आप सबूत कोई न कोई जरूर दे एप्पलीकेशन के साथ ताकि वो जल्द जांच के आदेश दे और कार्यवाही करें और यदि आपके पास कोई कागज़ी सबूत नही है तो आप आर टी आई लगाकर भी सूचना मांग सकते है कि जो जो विकास कार्य गांव में हुए है उनकी सूची दी जाए और कौन कौन से कार्य और कितना खर्च हुआ कितने समय मे कार्य पूरा हुआ ये सब भी मांग सकते है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न