श्रीमान जी मैं 2018 100 गज प्लाट खरीदकर दाख


सवाल

श्रीमान जी , मैं 2018 में एक 100 गज का प्लाट खरीदकर दाखिल ख़ारिज करने में बाद भी अपने प्लाट पर कब्ज़ा नही पा सका हूँ । मेरे विक्रेता ने एक विवादित सम्पत्ति को मुझे क्रय कर दिया है । इस प्लाट की जो कहानी मुझे पता चली है वो ये है 2012 में किसान ने 200 गज का प्लाट एक सीमा नाम की महिला को बेचा । सीमा ने समय पर दाखिल ख़ारिज नही कराया । उसी किसान ने 2013 में वह 200 गज का प्लाट रामकुमार गुप्ता को बेच दिया । गुप्ता जी ने समय पर दाखिल ख़ारिज करा लिया । यानि किसान ने दो लोगो को वह प्लाट बेचा। 2018 में गुप्ता जी ने अपने 200 गज के प्लाट से 100 गज मुझे बेच दिया , मैंने भी दाखिल ख़ारिज करा लिया । मैंने कब्जा लेना चाहा 2012 वाली पार्टी ने विरोध करते हुए कहा जिसका पहला बैनामा होता है उस सम्पत्ति पर उसका ही अधिकार होता है । अब मेरे विक्रेता 2013 वाली पार्टी ने 2012 वाली पार्टी पर स्टे लेने के लिए सिविल कोर्ट में मुकदमा चला दिया । जब मैं अपने विक्रेता से कहता हूँ कि मुझे कब्ज़ा दिलाओ तो वह मुझे कोर्ट केस चल रहा है, इंतजार करो कह देते हैं । तब से मैं भटक रहा हूँ । सीमा ने भी अब दाखिल ख़ारिज करा लिया है । समाधान

उत्तर (2)


189 votes

आपने जिस से संपत्ति खरीदी है आपका अधिकार उन पर है आपको उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जिससे आपने संपत्ति खरीदी है और जिसने आपको गलत संपत्ति बेची है आप सिविल न्यायालय से अपने विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न