श्रीमान जीमेरे पास दिनांक 010201 11 pm 82572788 amp 0856


सवाल

श्रीमान जी,मेरे पास दिनांक 01/03/2019 को 1.31 pm पर 8929572788 & 9085679086 नंबर से कॉल आया उन्होंने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए वेरीफिकेशन के उद्देश्य से मुझ से कार्ड की डिटेल मांगी, क्योंकि फोन पर एसबीआई क्रेडिट कार्ड नाम लिखकर आ रहा था, तो मैं समझ नहीं पाया कि यह फ्रॉड कॉल हो सकता है, मैंने एसबीआई कार्ड की तरफ से फोन समझ कर कार्ड की डिटेल साझा की, उन्होंने मेरे से कार्ड के लास्ट 6 नंबर वीसी नंबर डेट ऑफ बर्थ आदि की जानकारी मांगी,और कहा कि हमारी सीनियर डिपार्टमेंट से कॉल आएगा आप रिसीव कर ले,01/03/2019 को 2.40 pm पर मेरे पास अन्य नंबर 7440152520 से कॉल आया, इसमें बताया गया कि आप की लिमिट बढ़ा दी जा रही है आप एक पेन और कॉपी लेकर बैठे, आपके पास कुछ मैसेज आएंगे और वही जानकारी हमको बताते रहे, कुछ समय बाद मेरे पास एक मैसेज आया जिसमें ओटीपी था मैं मैसेज पढ़ ही रहा था कि उन्होंने मेरे से ओटीपी बहुत जल्दी में मांग लिया, मैं पूरा मैसेज पढ़ नहीं पाया और उन्होंने मेरे साथ फ्रॉड कर दिया, मेरे क्रेडिट कार्ड से ₹60907.00 डेबिट कर लिया गया, मेरे साथ धोखा हुआ है,

उत्तर (2)


215 votes

आप पुलिस अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में एफ आई आर दर्ज करवाये। और पुलिस को सारी घटना से अवगत करवाये और यदि आपके पास फोन कॉल रेकॉर्डिंग्स और मैसेज है तो वो भी आप पुलिस को दे ताकि जांच में आसानी हो और जल्दी हो।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न