विश्लेषण मा० न्यायालय इलाहाबाद प्रया


सवाल

विश्लेषण:- मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद (प्रयागराज) द्वारा कुछ आराजियों की भूमि पर स्टेय वर्ष 2006 में दिया गया था जो कि अभी तक लागू है परंतु वर्ष 2010 -11 में उसी भूमि को उपजिला अधिकारी न्यायालय कानपुर द्वारा यूपीजेडएएलआर एक्ट की धारा 143 के तहत अकर्षक / आवासीय घोषित कर दिया गया जबकि उक्त आराजियों की भूमि प्राधिकरण सीमा अंतर्गत आती है .... प्रश्न 1:- उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा निर्गत स्टेय का दूरप्रयोग होने पर शिकायत कहा और कैसे दर्ज करायी जा सकती है ? प्रश्न 2:- उपरोक्त विवाद भूमि मालिकाना हक हेतु उच्च न्यायालय में वादी vs केडीए विचाराधीन है परंतु प्राधिकरण अधिकारी वादी के पक्षधर हैं ऐसे में यदि मैं समस्त तथ्यों को न्यायालय के समक्ष रखना चाहूं तो क्या रख सकता हु ?

उत्तर (2)


160 votes

आपका पहला सवाल का जवाब
हाई कोर्ट द्वारा ग्रांट किया हुआ स्टे आर्डर का बायोलेशन होने के कारण आप सिविल कंटेंप्ट केस हाईकोर्ट में फाइल सकते हो.
आपका दूसरा सवाल मुझे ठीक से समझ में नहीं आया. वह इसलिए क्योंकि मेरी हिंदी इतनी ठीक नहीं जितनी आपकी है .
पर मुझे इतना समझ में जरूर आया आपका केस पेंडिंग है और सी.पी.सी सेक्शन 10 के कारण फिलहाल सब जुडिस है . और आपका यह कहना है इंटरव्यू लैंडहोल्डर्स के फेवर में है और आप यह बात के सामने प्रेजेंट करना चाहते हैं . आप बिल्कुल कर सकते हैं . आपको एक एप्लीकेशन या एक एफिडेविट फाइल करना होगा . अगर आपके दूसरे प्रश्न के बारे में मेरा अंडरस्टैंडिंग या समझ ठीक ना हो तो मुझे बताएं .


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न