यदि व्यक्ति पत्नी मायके वालों प्रताड़


सवाल

यदि कोई व्यक्ति अपनी पत्नी और उसके मायके वालों की प्रताड़नाओं से तंग आकर खुदकुशी के प्रयास करता है और बच जाता है तो उसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा चलेगा पर क्या उसको उकसाने वालों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होगी मतलब क्या पत्नी और उसके मायके वालों के खिलाफ भी मुकदमा चलेगा कि नहीं

उत्तर (2)


75 votes

जी आपकी जानकारी के लिए बता दूं, भारत में अब आत्महत्या करना कानूनी अपराध नहीं है, बशर्ते जिसने भी आत्महत्या का प्रयास किया हो, उसके आत्महत्या के प्रयास के पीछे का कारण तनाव अथवा मानसिक हालत ठीक ना होना अगर हो, तो ही उसे आत्महत्या करने के प्रयास के लिए और आत्महत्या की कोशिश करके बच जाने पर कोई सजा नहीं मिलेगी. आपके दूसरे सवाल का उत्तर यह है कि जो भी व्यक्ति अथवा व्यक्तियों का समूह, किसी को भी अपने कृतयो द्वारा अगर मजबूर करता है अथवा प्रेरित करता है, आत्महत्या करने को, तो उन सभी के खिलाफ अबेटमेंट ऑफ सुसाइड, जोकि इंडियन पेनल कोड मे एक धारा है, उसके मुताबिक मामला बनता है और उन सभी को जिन्होंने आत्महत्या करने के लिए किसी को बाध्य किया या उसका प्रयास उससे करवाय, उन सभी को दोषी मानते हुए, यह साबित हो जाने पर कि वाकई उनके द्वारा ही यह जघन्य अपराध किया गया था, तो कोर्ट उन सभी को अबेटमेंट ऑफ सुसाइड का दोषी करार देते हुए, कारावास में डाल देगा.


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न