मै लड़की शादी चाहता हूं मेरे घरवाले रा


सवाल

मै एक लड़की से शादी करना चाहता हूं, मेरे घरवाले राजी हैं परंतु लड़की के घरवाले राजी नहीं है. वे लोग लड़की को बंधक बनाकर रखा है और उस पर तरह तरह के शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं, पुलिस या प्रशासन को खबर दी है परंतु वह कोई भी एक्शन नहीं ले रही है. कोर्ट में वकीलों का कहना है कि आप कुछ भी नहीं कर सकते हैं. लड़की के साथ हो रहा अमानवीय व्यवहार पर रोक लगाने तथा उसे मुक्त कर स्वतंत्र निर्णय लेने के लिए क्या किया जाए.

उत्तर (2)


69 votes

यदि लड़का और लड़की बालिग हैं तो वे अपनी मर्जी से शादी कर सकते हैं लड़की की उम्र 18 और लड़के की उम्र 21 होनी आवश्यक है यदि कोई जबरदस्ती से उनका विवाह किसी और से करवाने का प्रयत्न करता है तो उसके खिलाफ महिला अयोग तथा पुलिस चौकी में शिकायत की जा सकती है परंतु दोनों में से कोई भी बालिक नहीं है और विवाह करते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही हो सकती है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न