मैं विधवा गृहणी हूंमेरे पति सरकारी कर


सवाल

मैं एक विधवा गृहणी हूं,मेरे पति सरकारी कर्मचारी थे,मेरे पति ने अपनी कमाई से पूरे परिवार के लिए मेरे नाम से एक मकान बनवाया था, जिसमे मैं,मेरे पति और मेरे २बच्चे रहते थे,मेरे पति की मृत्यु हो गई है, विगत २वर्षो से मेरा बड़ा पुत्र इसी मकान में अलग रहने लगा है,मुझे पारिवारिक पेंशन प्राप्त होती है और मेरा छोटा बेटा भी ठीक कमा लेता है,पूर्व में मुझसे गलतियां हुई थी,पति के अलावा में किसी और से भी संबंध रखी थी,छोटा बेटा मेरे पति से नही,किसी और के संबंध से हुआ है,पर सभी कागजात में पिता ने नाम में मेरे पति का ही नाम है,अब इसको साबित भी नही किया जा सकता है, मेरा बड़ा बेटा इससे अवगत है, मैं अपना मकान छोटे पुत्र के नाम से कर देना चाहती हूं, मेरा बड़ा पुत्र जो मेरे पति और मेरे द्वारा उत्पन है,पूरा मकान जो मेरे पति की कमाई से मेरे नाम से बनवाया गया था,मैं अपने छोटे पुत्र के नाम से करना चाहती हूं,क्या बड़ा पुत्र की तरफ से जो की मेरे पति की वास्तविक संतान है, कोई आपत्ति की जा सकती है, क्या विवाह के उपरांत मेरी गलती के कारण किसी अन्य व्यक्ति के संबंध से उत्पन मेरे छोटे पुत्र का विधिक अधिकार क्या है

उत्तर (2)


298 votes

क्योंकि मकान आपके नाम है यह मकान आपके पति ने अपनी इच्छा से आपके नाम किया था इसलिए यह आपका स्त्रीधन है यह आप चाहे अपने बड़े बेटे या छोटे बेटे या किसी अन्य के नाम कर सकते हैं इसमें कोई भी आपको नहीं रोक सकता है और यदि आपके दोनों पुत्र यदि बालिग हैं तो आप उन्हें अपने मकान से कानूनन बाहर भी निकाल सकती हैं


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न