मैं मेरे पति लव मैरिज मुस्लिम मैं हिंद


सवाल

मैं और मेरे पति ने लव मैरिज की थी वह मुस्लिम है मैं हिंदू हूं हमारी शादी 2009 में हुई थी हिंदू तरीके से भी हुई थी मुस्लिम तरीके से भी हुई थी मेरा एक 9 साल का बेटा है बेटी 2 साल की है मेरा पति पिछले 2 साल से किसी दूसरी औरत के साथ रहता है उसने अपने घर पर आना छोड़ दिया है मैं अपने मायके पर रहती हूं मुझे वह कुछ खर्चा नहीं देता बच्चों का और ना मेरा और ना ही तो मुझे तलाक देना चाहता है मना करता है कि मैं तुझे तलाक नहीं दूंगा और अपने साथ रखने के लिए भी तैयार नहीं है मेरी समस्या का कुछ हल बताएं कि मुझे क्या करना चाहिए

उत्तर (2)


321 votes

नमस्कार जी जैसा कि आपने बताया है कि आपने अंतर धर्म विवाह किया है और अब आपके पति आपके साथ नहीं रह रहे हैं और ना ही आपको कोई खर्चा दे रहे हैं इसके विरुद्ध आप आपके लिए और बच्चों के जीवन यापन के लिए मेंटेनेंस का केस कोर्ट में डाल सकते हैं अधिक जानकारी के लिए आप मुझसे संपर्क करें जितेंद्र सिंह एडवोकेट


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न