मैं पार्टनरशिप बिजनेस शुरू पार्टनर ध


सवाल

मैं पार्टनरशिप बिजनेस शुरू किया जिसमें मेरा पार्टनर ने धोखेबाज निकला मैं पार्टनरशिप ही तोड़ना चाहता हूं जिसमें हम ₹300000 लगा चुके हैं और मेरे पार्टनर भी ₹300000 लगा चुके हैं की पार्टनरशिप डीड बनाया हूं पार्टनरशिप डीड बनाकर बिजनेस शुरू किया हूं पार्टनरशिप को तोड़ना चाहता हूं इसमें हमें पैसे आपस होगा इसका देने की कृपया करें जिसके लिए मैं श्रीमान जी का सदा आभारी रहूंगा पार्टनर के घर के पास ही बिजनेस है और मेरा घर वहां से 28 किलोमीटर की दूरी पर है हमें शोषण करता है हमेशा आना पड़ता है इसलिए मैं इस पार्टनरशिप को तोड़ना चाहता हूं इसमें कानूनी प्रक्रिया कैसे होगा सो हमें बताने का कृपा करेंगे

उत्तर (2)


66 votes

अगर आप इस पार्टनरशिप को तोड़ना चाहते हैं यह किसी भी प्रकार का उसमें नियम बनाना चाहते हैं तो अपने जैसे ही पार्टनरशिप शुरू की थी वैसे ही खत्म करनी होगी . कहने का अर्थ है कि आपको यह पार्टनरशिप खत्म करने का एग्रीमेंट बनवाना होगा और उस एग्रीमेंट पर आप दोनों को साइन करना होगा. पार्टनरशिप का हर नियम आपसी सहमति से तय होता है, और आपसी सहमति से ही खत्म होता है . पैसों का लेनदेन , पार्टनरशिप के नियम एवं उसे खत्म करने का तरीका सब लिखित रूप में आपसी सहमति से पेपर पर लिखा जाता है उस पेपर पर दोनों के साइन होना जरूरी होता है. आपके द्वारा बनाई गई पार्टनरशिप डीड के द्वारा ही आप इस पार्टनरशिप खत्म कर सकते हैं


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न