मैं जूनियर दिनों चैटिंग था। पत्नी मुझ


सवाल

मैं जहां वहां पर एक जूनियर से मेरा दिनों तक था जिससे मेरा चैटिंग होता था। अब उसकी पत्नी मुझे रोज गाली देती है और आप पुलिस में कंप्लेंट करने की धमकी देती है तथा सड़क पर मेरे साथ बदतमीजी करती है। अब कोई मतलब नहीं है जबकि उसके पति से मेरा अब कोई मतलब नहीं है। वह बस मेरा इंसल्ट करना चाहती है और मेरी फैमिली को बदनाम करना चाहती है। मैं क्या करूं

उत्तर (2)


344 votes

आप तुरंत नज़दीकी थाने में लिखित शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज करवाएँ कि वह महिला आपको गालियाँ देती है, धमकाती है और सड़कों पर अभद्र व्यवहार करती है। यह धारा 294, 506 व 509 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। साथ ही महिला आयोग या थाना महिला सेल में भी लिखित शिकायत दे सकती हैं ताकि भविष्य में वह आपको मानसिक रूप से परेशान न करे। यदि वह सोशल मीडिया या सार्वजनिक रूप से बदनाम करने की कोशिश करे तो आईटी अधिनियम के अंतर्गत साइबर सेल में शिकायत करें। सभी सबूत जैसे कॉल रिकॉर्ड, मैसेज या वीडियो सुरक्षित रखें और किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया न दें, केवल कानूनी रास्ता अपनाएँ।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न