मैंने पत्नी बचत खाता चेक व्यक्ति देखक


सवाल

मैंने अपनी पत्नी के बचत खाता का चेक एक व्यक्ति को देखकर ₹100000 उधार लिया उस व्यक्ति ने कोरा चेक हस्ताक्षर किया हुआ लेकर 100000 दिया और कहा कि यह पैसा थोड़ा थोड़ा करके दे देना जब मैं पैसा देने लगा तो वह व्यक्ति बोला कि एक अकाउंट नंबर देता हूं इसी खाते में पैसा थोड़ा थोड़ा करके जमा करते जाओ पूरा हो जाने के बाद मैंने उस व्यक्ति से चेक मांगा उस व्यक्ति ने कहा कि चेक अभी दूसरी जगह पर है तुमको मिल जायेगा उस व्यक्ति ने चेक 1 वर्ष तक नहीं दिया उसके बाद उस व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति को चेक देकर चेक बाउंस करा कर मेरी पत्नी के ऊपर केस कर दिया मैं क्या करूं।

उत्तर (2)


168 votes

आपको कोर्ट में ही दिखाना होगा आपने उन्हें उनसे लिए गए पैसे वापस कर दी है आपने जो भी पैसे अकाउंट के द्वारा ट्रांसफर किए थे उसका सबूत बैंक से लेकर कोर्ट में दिखाना होगा और पुलिस में कंप्लेंट करनी होगी कि उन्होंने आपका चेक को धोखे से बाउंस करा दिया है . बाउंस होने के बाद आपके पास एक नोटिस आएगा उस नोटिस का जवाब मैं आपको सारी बातें स्पष्ट लिखनी होगी तभी कोर्ट दिखेगा कि आपने लिए भी पैसे वापस कर दिए हैं और पैसा लेने के बाद भी उन्होंने आप का दिया हुआ चेक बाउंस करा दिया है और ज्यादा पैसे के लालच में आप की पत्नी पर केस फाइल कर दिया है . अरे पुख्ता सबूत के साथ आपको यह कोर्ट में बताना होगा कि अपने उनके पैसे उन्हें वापस कर दिया है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न