मेरे ससुराल बार बार मुझे निकल बोलते सी


सवाल

मेरे ससुराल वाले बार बार मुझे घर से निकल जाने के लिए बोलते है जब सीजे बेटी हुए है मेरे सास ससुर मुझे परेशान करते है पहले भी 2 बार मुझे घर से निकल दिया था अभी फिर मुझसे झगड़ा करके निकल तोड़ने 100 नंबर पर कॉल करके कंप्लेन किया था मेरे पति मेरे सास की ही बात मानते हर उन्होंने भी बोला में अपनी बेटी लेकर घर से निकल जो ओर धक्का मारा मेरा सामान फेंक दिया और दूसरी बार मरने आए। मेरे सास ससुर मुझे गंदी गालियां दे रहे थे मेरे मम्मी पापा बहन भाई सबको बहुत खराब बोल रहे थे मेरे सामने मेरे पति की दूसरी शादी की बाते करते है

उत्तर (2)


302 votes

आपके द्वारा बताए गए उत्पीड़न और दुर्व्यवहार की घटनाएं गंभीर हैं। आप घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 के तहत अपने ससुराल वालों और पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकती हैं। इसके तहत आप प्रोटेक्शन ऑर्डर, रहने का अधिकार, और आर्थिक सहायता जैसी राहत मांग सकती हैं। इसके अलावा, आप पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं जिसमें सभी घटनाओं का उल्लेख करें और गवाहों के बयान शामिल करें। आपको सलाह दी जाती है कि एक कानूनी सलाहकार से संपर्क करें जो आपको प्रक्रिया समझा सके और आपकी सहायता कर सके।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न