मेरे भाई भाभी मेरे माता पिता सम्पत्ति


सवाल

मेरे भाई भाभी ने मेरे माता पिता की सम्पत्ति धोखे से हड़पना चाहते हैं । जब उन्होंने उनके खिलाफ एक्शन लिया तो उनकी बेटी यानी मेरे चरित्र को गलत बताकर मेरी शादीशुदा ज़िन्दगी को खत्म करने की धमकी दे रहे हैं । जिससे मेरे मान सम्मान को ठेस पहुंची है । उन्होंने मुझको मानसिक रूप से बहुत ज्यादा दुखी किया है । मैं उनके खिलाफ अपने मां सम्मान के लिए लड़ना चाहती हूं। मैं क्या कर सकती हूं मुझे राह दिखाएं ।

उत्तर (2)


276 votes

यदि उनके द्वारा आपके चरित्र के बारे में दूसरे लोगो के बीच दुर्भावनापूर्ण रूप से झूठी,मनगढ़न्त, बदनाम करने वाली बातें फैलाई जा रही है तो आप उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन में आपराधिक मानहानि का मुक़दम्मा दर्ज करवा सकती है । इसके इलावा आप कोर्ट में भी एक और मानहानि का सिविल केस दाखिल कर सकती है और उनके द्वारा की गई बदनामी के कारण आप क्षतिपूर्ति की मांग कर सकती है।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न