मेरे बाबा जी भूलने समस्या मारने दिमाग


सवाल

मेरे बाबा जी को भूलने की समस्या थी और वे मारने के समय दिमागी तौर पर डिस्टर्ब हो गए थे। उन्हें चीजों के नाम याद नही रहते थे। मेरे पिताजी 6 भाई और एक बहन हैं।जिनमे से तीन आदमी सरकारी कर्मचारी थे तथा शेष तीन भाई खेती बाड़ी में ही लगे थे । इनमे से एक आदमी की दुकान भी थी। इन तीन भाइयों में से किसी एक द्वारा एक ऐसा कागजात/ वसीयत या जो कुछ भी कहा जाता हो , तैयार किया गया है जिसमें इस बात का जिक्र है कि तीनों नौकरीपेशा भाई आपसी सहमति से जमीन का कुछ हिस्सा उस व्यक्ति के नाम कर रहे हैं , हालांकि इस प्रक्रिया के दौरान कोई भी व्यक्ति उपस्थित नही था इसलिए उक्त कागजात पर मेरे चाचा के द्वारा सभी भाइयों के फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। ऐसी आशंका है कि मेरे दादा जी के नाम से भी ऐसा ही फर्जी काम कराया गया है। इसमें क्या किया जा सकता है क्या ये आगे हानिकारक हो सकता है?जब सभी भाई जीवित न रहें? कृपया मदद करें। इन सब कागजातों की प्रति जिले के रिकॉर्ड रूम मे भी है ऐसा मेरे गाँव के एक व्यक्ति ने बताया था।

उत्तर (2)


89 votes

!

नमस्कार। आपकी समस्या का समाधान करने के लिए आपको एक बार मुझसे आकर मिलना होगा ताकि में आपकी परेशानी को अच्छे से समझ पाऊ और उस पर अच्छे से आपको कानूनी सलाह दे सकूँ। आपको चिंता करने की जरूरत नही है। हर परेशानी का समाधान होता है। अपनी समस्या से जुड़े सारे दस्तावेज कृपया साथ लेकर आये।







आपकी समस्या का समाधन करने की में पूरी कोशिश करूँगा।





धन्यवाद ।।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न