मेरे पिता पुलिस पूछताछ तत्पश्चात मार


सवाल

मेरे पिता से पुलिस द्वारा पूछताछ और तत्पश्चात उनकी मार्मिक हत्या हो जाती है और शरीर थाने से कुछ किलोमीटर दूरी पर ही पाया जाता है तथा जिसकी सूचना भी सम्बन्धित थाना द्वारा ही बताई जाती है, मृत शरीर से प्रत्यक्ष प्रतीत होता था कि उनके साथ मारपीट हुई, गला घोंटा गया, तथा शरीर में घातक चोटें इस वास्तविकता को क्रूरता का कृत्य साबित करती दिखाती थी । श्यामपुर थाना, हरिद्वार द्वारा केस भी दर्ज post mortem में भी ये सभी तथ्य दिखते हैं, लेकिन कुछ साल बाद इस विषय पर कोई सबूत ना पाए जाने पर पुलिस द्वारा FR डाल न्यायालय केस को बंद कर देती है । इस हत्या का चश्मदीद भी बाद में मृत पाया जाता है । कृपया सुझाव बताएं क्या हो सकता है ? दुर्घटना लगभग 8 वर्ष पूर्व सन 2014 की है और अधिकतर सभी बड़ी-2 सम्बन्धित सरकारी संस्थाओं, विभागों आदि से पत्राचार तथा व्यक्तिगत सम्पर्क भी किया जा चुका है किंतु निराशा ही हाथ लगी है । केस दुबारा reopen भी करवाना चाहते हैं एवं इस दुर्घटना से सम्बंधित सभी सबूत / कागजात सुरक्षित हैं जो प्रथम दृष्टया केस को हत्या साबित करते हुए दर्शाते हैं जिनको नजर अंदाज किया जाता रहा है ।

उत्तर (2)


194 votes

आप आप हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दायर कर सकते हैं और हाई कोर्ट के सामने सभी तथ्य सकते हैं साथ ही अगर आपके पास पोस्टमार्टम रिपोर्ट है और अगर आपको उससे लगता है कि पोस्टमार्टम में ऐसा कुछ है जिससे होता है को भी के सामने रख सकते हैं और जितने भी आवेदन आपने संबंधित कार्यालयों में और अधिकारियों को जांच के लिए दिए हैं वह भी कोर्ट के सामने रख सकते हैं स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के लिए रिट दायर कर सकते हैं मुझ से भी संपर्क कर सकते हैं


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न