मेरे दादाजी पत्नियाँ पेहली पत्नि पुत


सवाल

मेरे दादाजी के दो पत्नियाँ थी पेहली पत्नि से एक पुत्र और दुसरी से चार लड्की व एक पुत्र है ।मेरे चाचा ने अपनी दो बहनों से अपने पक्ष में हक त्याग करवा लिया बाकी दो बहनों ने दोनों भाइयों के पक्ष मे हक त्याग कर दिया ।मेरे चाचा ने बिना सहमति के अपने हिससे कि जमीन बेच दी जबकी हमने बेचान से पहले स्टे ऑर्डर लिया था हम उस जमीन को खरीदना चाहते थे दादाजी के मर जाने के बाद मेरे पिता व चाचा के बीच आधी-आधी जमीन का बटवारा 20/-रुपये के स्टाम्प पेपर पर लिखत है जिस पर गांव के 8लोगों की गवाही है

उत्तर (2)


263 votes

वाहमी खानगी बंटवारा की पुष्टि सिविल न्यायालय से करा लेवे व स्थगन आदेश की जानकारी रहते संम्पति बेची गयी है इसलिए जिस कोर्ट मे वाद संचालित है उसी वाद में कोर्ट अवमानना के सम्बध मे प्रार्थना पत्र मय शपथ पत्र अपने अधिवक्ता से दाखिला करावे।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न